ड्रोन से किया गया नैनो यूरिया के छिड़काव का प्रदर्शन

  • Dec 25, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

    सतना विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान  मझगवां विकासखंड के ग्राम पडरी और मैहर के बेरमा और कन्हवारा के किसानों के समक्ष फसल में ड्रोन से तरल उर्वरक के छिड़काव का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कृषि विस्तार अधिकारियों द्वारा किसानों को कृषि उन्न्त तकनीकों के बारें भी जानकारी दी गई। इसके साथ ही गांव के किसानों को लिक्विड यूरिया एवं कीटनाशकों के छिड़काव तथा ड्रोन संचालन के संबंध में भी जानकारी दी गई।

COMMENTS