*आज यह संकल्प लेकर जाना है लोकसभा की सभी सीटों कमल खिलाना है- किरण सिंह देव*

  • Dec 28, 2023
  • Ashwani Awasthi Pushpanjali Today

news_image

*आज यह संकल्प लेकर जाना है लोकसभा की सभी सीटों कमल खिलाना है- किरण सिंह देव*


*विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका रही महत्वपूर्ण - अरुण साव*


*महिला मोर्चा ने घर-घर संपर्क कर विधनसभा चुनाव में रखी जीत की नींव - सरोज पांडेय*


रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संपन्न हुई। बैठक में नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं नवनिर्वाचित महिला विधायकों का सम्मान किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने बैठक में आए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी का तिलक लगाकर स्वागत किया।


बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने संपन्न हुए चुनाव में लगातार दिन-रात एक कठोर परिश्रम किया। भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा परिवार का सदस्य है। जिस तरह से हमारे कार्यकर्ताओं ने बस्तर से लेकर सरगुजा तक के सुदूर अंचलों में जाकर लोगों के बीच भाजपा की रीति नीति से उन्हें अवगत कराया और प्रदेश की जनता ने भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाकर छत्तीसगढ़ को विकास की धारा में जोड़ने के लिए और छत्तीसगढ़ को समृद्ध और विकसित बनाने के लिए भाजपा को चुनी है।


उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा जनता की हित के लिए कार्य करने वाली पार्टी है जिसका जनता ने आशीर्वाद देते हुए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई है। हमें छत्तीसगढ़ की जनता की उम्मीदों पर हमें खरा उतरना है। जन भावनाओं के अनुरूप लोगों के बीच में जाकर उनकी समस्याओं को दूर करने की दिशा में कार्य करना है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में कमल खिलाने के लिए कठोर परिश्रम किया और कई कार्यकर्ताओं ने अपनी जान तक न्योछावर कर दी। हमें छत्तीसगढ़ का विकास करना है और दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं के सपनों को पूरा करना है।। भाजपा अंत्योदय की विचारधारा वाली पार्टी है जो अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक के विकास के लिए कार्य करने वाली है। हमें फिर से छत्तीसगढ़ को विश्वसनीय छत्तीसगढ़ बनाना है और छत्तीसगढ़ को अपराधों से, भ्रष्टाचार से मुक्त कर विकसित छत्तीसगढ़ बनाना है।  उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही प्रदेश के किसानों को दो वर्षों के धन के बकाया बोनस का भुगतान कर दिया गया है। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास जो प्रदेश में लंबित थे उनको भी बनाने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपना राज्यांश देकर प्रधानमंत्री आवास बनाने के कार्य को गति देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नेतृत्व में दुनिया ने भारत को अपने आशा का केंद्र बिंदु मान लिया है। दुनिया में हर तरफ भारत देश की चर्चा है और पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जाता है।


राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे ने महिला मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं ने संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए अपनी महत्वपूर्ण योगदान दी है। महिलाओं ने घर-घर जाकर भाजपा की सरकार बनाने के लिए एक आधार प्रदेश में रखी जिसका प्रतिसाद प्रदेश की जनता ने कमल खिलाकर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में केंद्रीय योजनाओं का लाभ प्रदेश की कांग्रेस जब तक सत्ता में रही प्रदेश की जनता को इन योजनाओं से वंचित रखा। भाजपा की सरकार अपने संकल्प पत्र को पूरा करते हुए एक के बाद एक अपने वादों को पूरा कर रही है। यह मोदी की गारंटी है जिसके पूरे होने की पूरी गारंटी है। प्रदेश में कांग्रेस के राज में हर तरफ महिला उत्पीड़न की घटनाओं ने महिलाओं को झकझोर की रख दिया था। जिसकी वजह से प्रदेश की महिलाएं घर से बाहर निकलने से भी भयभीत होती थी। लेकिन अब प्रदेश में प्रदेश की जनता और प्रदेश की महिलाओं का हित करने वाली भाजपा की सरकार बनी है जिसने महिलाओं के विकास के लिए लगातार कार्य किए हैं।


क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल ने संगटनात्मक चर्चा करते हुए कहा कि हमें जिस तरह से प्रदेश में विधानसभा चुनाव में जीत मिली है इसी तरह होने वाले लोकसभा चुनाव में भी जीत दर्ज कर प्रदेश की सभी लोकसभा की 11 सीटों पर कमल खिलाना है और केंद्र में मोदी सरकार को मजबूत बनाना है। 


भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने महिला मोर्चा के द्वारा संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में किए गए कार्यों एवं आगामी लोकसभा चुनाव की कार्य योजना को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की बहने हर स्तर पर जाकर कार्य की है। लगातार चुनाव के दौरान सुदूर क्षेत्र में जाकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने और कमल खिलाने के लिए एक मजबूर आधार स्थापित की। प्रदेश की आधी आबादी महिलाओं की है इसलिए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भी भूमिका निभाई है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने विधानसभा चुनाव में जीत के लिए सभी को शुभकामनाएं दी और आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अभी से तैयार होने का आह्वान की। 


भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नीतू डबास ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं का पूरा लाभ जनता को मिले इस दिशा में कार्य करना है। केंद्रीय योजनाओं का लाभ हर जन को मिले भाजपा का यही लक्ष्य है।


इस दौरान बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय जी प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत महिला मोर्चा प्रभारी सरल कोरिया नवनिर्वाचित विधायक मंत्री लक्ष्मीराजवाड़े,शकुंतला., पूर्व मंत्री रामशिला साहू कमला पाटले विभा अवस्थी.. चंपा देवी पावले ममता साहू शीतल नायक किरण बघेल कृतिका जैन मिनी पांडे प्रदेश के सभी पदाधिकारी  प्रदेश की हर जिले से आई महिला मोर्चा की पदाधिकारी........ मौजूद रही। मंच संचालन महिला मोर्चा  प्रदेश महामंत्री  विभा अवस्थी ने किया

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक