*कांग्रेस के राज में महिलाओं का शोषण ,प्रताड़ित किया गया - विभा अवस्थी*

  • Dec 31, 2023
  • Ashwani Awasthi Pushpanjali Today

news_image

*कांग्रेस के राज में महिलाओं का शोषण ,प्रताड़ित किया गया - विभा अवस्थी*



रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी  ने  कहा 

भाजपा के महतारी वंदन योजना पर घमासान छिड़  है। कांग्रेस के सवाल पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को महिलाओं को चिंता नहीं है। भाजपा की सरकार बनने के बाद विवाहित महिलाओं को हर साल 12 हजार रुपये दिया जाएगा। यह योजना महिलाओं को सशक्त बनाएगी। 

कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा महीला मोर्चा छत्तीसगढ महामंत्री विभा अवस्थी  ने कहा कि पूर्व मंत्री मो. अकबर महतारी वंदन योजना नहीं समझ सकते। अकबर कह रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में कोई महतारी वंदन योजना संचालित नहीं है। भाजपा फार्म भरवाकर भ्रमित कर रही है। हमारा कहना है कि कांग्रेस ने महतारी वंदन तो किया नहीं। वह तो महिलाओं का शोषण करने में भरोसा करती है।

भाजपा ने कहा महतारी वंदन योजना तो हम संचालित करेंगे। भाजपा की सरकार बनने पर हर विवाहित महिला को माह में एक हजार, यानी साल में 12 हजार मतलब 5 साल में 60 हजार रुपये देंगे। यह भाजपा का संकल्प है। मोदी की गारंटी है।

                 भाजपा अपनी महतारी वंदन योजना लेकर छत्तीसगढ़ की महतारी, बहनों, बेटियों, बहुओं तक जा रही है तो कांग्रेस और खास तौर पर कांग्रेस घोषणा पत्र समिति के संयोजक अकबर को कष्ट हो रहा है। उनका हाजमा बिगड़ गया है। भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ की हर महतारी का वंदन करने 50 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान करेगी।


बीजेपी ने दावा किया कि वह इस योजना को सशक्त तरीके से चलाएंगे।

कांग्रेस के  महतारी वंदन योजना पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिला विरोधी रही है। कांग्रेस पार्टी महिलाओं को केवल अपना वोट बैंक समझती रही है। भाजपा ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ प्रदेश की महिलाओं को मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो घोषणाएं की हैं, वे सभी घोषणाएं अवश्य पूरी होंगी, क्योंकि यह मोदी जी की गारंटी है। जिसकी पूरी होने की पूरी गारंटी है। प्रदेश में सरकार बनते ही भाजपा ने अपनी संकल्पों को पूरा करना प्रारंभ कर दिया है। अभी तक भाजपा ने एक महीने के भीतर ही अपने तीन संकल्पों को पूरा कर दिया है और महतारी वंदन योजना सहित सभी योजनाओं पर कार्य करना प्रारंभ कर दिया है।  जिसके कारण कांग्रेस पार्टी के नेताओं की नींद उड़ गई है और ऊल जुलूल बयानबाजी कर प्रदेश की महिलाओं को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं लेकिन प्रदेश की महिलाएं कांग्रेस के भ्रमजाल में आने वाली नहीं हैं। प्रदेश की महिलाएं समझ चुकी हैं कि भाजपा जो कहती है उसे पूरा करती है।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक