कोठी में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुईं राज्यमंत्री
सतना राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ा परोपकार है। दुनिया में इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी रविवार को कोठी में आयोजित दीन सहायक संस्था के नेतृत्व में गरीबो को कंबल वितरण कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहीं थी। उन्होने कहा कि ठंड के बढ़ते मौसम में गरीब व असहाय की परेशानी को देखते हुए दीन सहायक संस्था द्वारा मदद पहुंचाई जा रही है जो काफी सराहनीय कार्य है। असहायों की सेवा ही मानवता की सच्ची सेवा है। इस गलन भरी ठंड में कंबल वितरण से बड़ा पुनीत कार्य कुछ नहीं हो सकता। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने दीन सहायक संस्था की पत्रिका का भी विमोचन किया। कार्यक्रम में विधायक सतना सिद्धार्थ कुशवाहा भी उपस्थित रहे।