पंडित चंद्रकिशोर व्यास स्मृति साहित्य अलंकरण सम्मान समारोह: वरिष्ठ साहित्यकार और कवि स्व. रमेश गोहिया का किया गया पुण्य स्मरण

  • Jan 05, 2024
  • Pushpanjali Today

news_image

डॉ. एसआर गट्टानी हुए सम्मानित

सीहोर। गत दिवस स्थानीय नारायण पैलेस के सभागार में महर्षि व्यास सांस्कृतिक मंच द्वारा महर्षि व्यास साहित्य अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर अलंकरण समारोह के संस्थापक सदस्य रहे नगर के वरिष्ठ साहित्यकार स्व. श्री रमेश गोहिया का सभी उपस्थितजनों ने पुण्य स्मरण किया और दो मिनट का मौन धारण कर अपने प्रिय कवि को श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में शहर के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एसआर गट्टानी को ''महर्षि व्यास साहित्य अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार प्रमोद जोशी 'गुंजन ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग आयोग मध्यप्रदेश के सदस्य राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्री सीताराम यादव, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी श्री अखलेश राय तथा बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप चौहान थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ किया गया। सरस्वती वंदना कवि जोरावर सिंह ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम का सफल संचालन अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. विजेंद्र जायसवाल ने किया। 

अतिथियों को बैज लगा कर, अंग वस्त्र एवं पुष्माला पहनाकर  सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष शैलेंद्र व्यास एवं उपाध्यक्ष जितेंद्र व्यास ने किया। 

स्वागत भाषण देते हुए शैलेंद्र व्यास ने कहा कि विगत 9 वर्षों से पूज्य पिता श्री की स्मृति में यह आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न होता आ रहा है । आगे भी यह इसी तरह चलता रहेगा। मंच के सचिव निलेश मोदी ने गुरु जी  के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला और उनके जीवन की मुख्य घटनाएं बताई। 

राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मुख्य अतिथि श्री सीताराम यादव ने कहा कि यह बड़े गौरव की बात है कि पिछले 9 वर्षों से पिताजी की पुण्यतिथि पर साहित्यकारों को बुलाना और उन्हें सम्मान देना सच्ची श्रद्धांजलि है। वही वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय ने कहा कि महर्षि व्यास जी  महान हस्ती रहे हैं। उन्हें सिद्धपुर की धरा से अटूट प्रेम था। अपनी अंतिम सांस तक उन्होंने सिद्धपुर की धरा को नहीं छोड़ा।

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा आमंत्रित कवियों का सम्मान पुष्पमाला पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर किया गया। साथ ही विगत आयोजनों मे अहम भूमिका निभाने वाले गीतकार स्व. श्री रमेश गोहिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनिट का मोन धारण किया। 

अवसर पर काव्य पाठ करने वाले कवियों में नगर के हास्य कवि सरदार जयमल सिंह रजपाल, प्रमोद जोशी गुंजन डॉ. एस. आर. गट्टानी, हरिओम शर्मा दाऊ, द्वारका बांसुरिया, नारायण नवरंग, विनोद पंसारी, संतोष जैन संतु, जोरावर सिंह, डॉ. मंगलेश जायसवाल, हीरालाल शर्मा, राम सिंह परमार, डॉ. गिरीश जोशी नलिन, लक्ष्मण सिंह चौकसे, नीतिश जयसवाल ,जितेंद्र राठौर डॉ. विजेंद्र जायसवाल आदि प्रमुख थे।

 कार्यक्रम में डॉ. कैलाश अग्रवाल, बृजमोहन सोनी, राधेश्याम अग्रवाल, श्रीमती मनोरमा शर्मा, श्रीमती कृष्णा शर्मा, एडवोकेट राजेश तिवारी , उज्जैनी तीर्थ पुरोहित रूपम जोशी,  शैलेश तिवारी , हेरम्य व्यास,  रीमा तिवारी, सतीश भार्गव ,संजय त्यागी ,श्याम त्यागी, हिमालय गोहिया, बालमुकुंद राय, दिलीप गांधी, डॉ. रवि जायसवाल, आशीष गुप्ता, शैलेंद्र गहरवार, निलेश जैन, मनोज सिसोदिया, गौतम शाह, यश जायसवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अंत में आभार महर्षि व्यास सांस्कृतिक मंच की सचिव श्रीमती मोनिका व्यास ने माना।

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक