अच्छे संस्कारों से आज भी घरों में राम बनाये जा सकते हैं

  • Jan 07, 2024
  • Pushpanjali Today

news_image

उमा उपाध्याय

*"मध्यभारतीय हिन्दी साहित्य सभा में राममय भाव से भरी बालगोष्ठी हुई सपन्न 

     ग्वालियर।मध्यभारतीय हिंन्दी साहित्य सभा में गत रविवार  मासिक "बाल गोष्ठी" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

      गोष्ठी में बाल साहित्यकारों का मार्गदर्शन करने हेतु नगर की साहित्यकार उमा उपाध्याय एवं डॉ. ईश्वर चंद करकरे  उपस्थित रहे। दोनों वरिष्ठ साहित्यकारों ने बालको की प्रस्तुतियों से भाव विभोर होकर सभी को उत्कृष्ट संस्कार और उज्ज्वल भविष्य के लिये आशीष वचन प्रदान किये।

       कार्यक्रम में उपस्थित बाल साहित्यकारों ने श्रीराम जी के मन्दिर निर्माण को ध्यान में रखते हुए श्रीराम जी के भक्ति भरे भजन का सुमधुर स्वर मे गान किया। प्रियांशु कुशवाह ने हम कथा सुनाते राम लखन गुण धाम की- भजन की प्रस्तुति के साथ गोष्ठी का प्रारंभ किया इसके पश्चात तनय उपाध्याय, लक्ष्मी बघेल,सृष्टि गोस्वामी, काव्या गोस्वामी,हिमान्या राजे करकरे, ऋतु गोस्वामी,मुस्कान कुशवाह,कृष्णा ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से गोष्ठी को सफल बनाया।

     कार्यक्रम में उपस्थित नगर के युवा इतिहासविद  नीलेश करकरे ने बाल साहित्यकारों को तानसेन के एक विरले राम भजन के माध्यम से रोचक जानकारी प्रदान की। शिवानी गोस्वामी ने आभार एवं व्याप्ति उमड़ेकर ने संचालन किया । इस अवसर पर डॉ. मन्दाकिनी शर्मा, अंकुर चौरसिया,विकास बघेल,प्रथम बघेल,दीक्षा शाक्य सहित अन्य साहित्यकार तथा कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे ‌

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक