सीरवी समाज महालक्ष्मी लेआउट ट्रस्ट की नवीन कार्यकारिणी का गठन

  • Jan 08, 2024
  • Pushpanjali Today

news_image

बेंगलूरू. सीरवी समाज महालक्ष्मी  वडेर की नवीन कार्यकारिणी सदस्यों का गठन किया गया। सभा का शुभारंभ भवन में आईमाता तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। इस कार्यक्रम में सीरवी समाज महालक्ष्मी लेवट वडेर के सभी नवगठित पदाधिकारी गण एवं कमेंटी मेंबर एवं पूर्व कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष प्रतापराम गहलोत, सचिव जगदीश राठौड़, कोषाध्‍यक्ष पुकाराम गहलोत खेल मंत्री बाबूलाल पंवार, उपाअध्यक्ष ढगलाराम सोलंकी, शेषाराम गहलोत  सहकोषाध्‍यक्ष रतनलाल परिहार, सह सचिव रामलाल चोयल एवं कार्यकारिणी सदस्य थानाराम, मिश्रीलाल चोयल लक्ष्मणराम गहलोत, मानाराम परिहार, मालाराम गहलोत, प्रकाश राठौड़, रतनलाल आगलेचा तिलोकराम परिहार, स्वरूप राठौड़ एवं नवयुग मंडल के अध्यक्ष हरीश चोयल गैर मंडल के अध्यक्ष पूर्णराम गहलोत को चुना गया। संस्था के प्रतापराम गहलोत ने शुभकामनाएं दी। बलेपेट बडेर के पूर्व सचिव नारायणलाल लचेटा ने कहा कि में आशा करता हूँ जरूर आप समाज कल्याण एवं हितेषी कार्य करेंगे, शिक्षा संस्कार एवं संगठन के लिए आप जरूर कर्तव्य से अपनी जिम्मेदारी निभाएगे। जिनको भी पद मिला है आप उन पद की गरिमा बनाए रखेंगे एवं सबका साथ सबका विकास के मंत्र से आप समाज का विकास जरूर करेंगे।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक