संतोषी माता मंदिर पर चलाया स्वच्छता अभियान

  • Jan 19, 2024
  • Pushpanjali Today

news_image

भिण्ड । भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भिण्ड- दतिया लोकसभा सांसद श्रीमती संध्या राय एवं भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अनुयायी में होने जा रहे राम जन्म भूमि परिसर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यंक्रम के जनअभियान के तहत शहर के प्रमुख धार्मिक अटेर रोड स्थित संतोषी माता मंदिर पर साफ-सफाईं की तथा रामभक्तों को पीले चावल देकर राम प्रतिष्ठा महोत्स्व में पहुंचने का आव्हान किया। वहीं सभी साधु-संतों के साथ झाडू उठाकर मंदिर परिसर की साफ-सफाईं की और लोगों को अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के लिए जागरूक किया और स्वच्छता के प्रति कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि भारत स्वच्छता पर आगे बढ़े,इसके लिए हम सबकी जनभागीदारी इस अभियान में अति आवश्यक है। वहीं उन्होंने 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के तहत एक दीपक एवं मंदिर पर सजावट करने के लिए मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों से आग्रह किया।

स्वच्छता अभियान में अवधेश सिंह कुशवाह एडवोकेट,श्री राम मंदिर संकल्प अभियान समिति के जिला संयोजक राम प्रकाश तिवारी,वरिष्ठ पत्रकार सत्यनारायण शर्मा,पूर्व जिला उपाध्यक्ष राम प्रकाश शर्मा जिला महामंत्री मनोज अनंत,जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अतिराज सिंह नरवरिया,जिला कार्यालय सह मंत्री रोहित,शाक्य सुभाष मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू,श्याम किशोर दीक्षित,धर्मवीर सिंह भदौरिया, गिर्राज किशोर अग्रवाल शैलू, विष्णु कुमार शर्मा,नगर उपाध्यक्ष देवी राठौर जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष विनीत सोनी आभी नारोलिया रितेश सिंह भदौरिया प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक