कलेक्टर श्री शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली

  • Jan 27, 2024
  • Pushpanjali Today

news_image

प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी जिले में 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय खरगोन के डीआरपी लाईन में आयोजित मुख्य समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं व उपलब्धियों पर आधारित झांकियां भी निकाली गई। इस अवसर पर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।    


कार्यक्रम में विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार, पूर्व विधायक श्री बाबूलाल महाजन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री बापूसिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी, श्री राजेन्द्र राठौर, श्री परसराम चौहान, खरगोन रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री चन्द्रशेखर सोलंकी, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह, जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री गुलाब सिंह मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री जेएस बघेल, श्रीमती लक्ष्मी गामड़, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती स्वाति मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पुरूषोत्तम पाटीदार अन्य गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पत्रकार उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्रातः तिरंगा झंडा फहराया गया तथा राष्ट्रगान जन-गण-मन का गायन किया गया।


मुख्य समारोह में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री शर्मा ने तिरंगा झंडा फहराया और मुख्यमंत्री श्री डॉ. मोहन यादव का प्रदेश की जनता के नाम दिया गया संदेश पढ़कर सुनाया। इसके पश्चात आसमान में शांति के प्रतीक गुब्बारे छोड़े गय�

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक