नगर में कलश यात्रा का आयोजन आज 16 फरवरी से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन

  • Feb 15, 2024
  • Pushpanjali Today

news_image

गोहद। नगर के प्रसिद्ध कालिका माता मंदिर वार्ड क्रमांक 16 वसारा में 16 फरवरी से 23 फरवरी तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए भव्य व पूर्ण तैयारी जोरो से चल रही हैं प्रशासन के आला अधिकारी कलेक्टर, एसडीएम व पुलिस के आला अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीयों ने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने में लगे हुए हैं। इसी के अंतर्गत 15 फरवरी को नगर के प्रसिद्ध गायत्री मंदिर शासकीय अस्पताल के पास से भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया है जिसमें 251 कलश के साथ- साथ पांच हजार से अधिक महिलाएं व पुरुष भाग लेंगे। प्रशासन के द्वारा कलश यात्रा के रूट को लेकर चक चौबंद व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं कलश यात्रा गायत्री शक्तिपीठ से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए सदर बाजार, इटाईली गेट, नया बस स्टैंड, गंज बाजार, गोलंबर तिराहा होते हुए कथा स्थल वसारा पहुंचेगी। जहां कथा का शुभारंभ कथा व्यास आचार्य पंडित संतोष शास्त्री वृन्दावन धाम के मुखारविंद से किया जाएगा। जिसका समय दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक रहेगा। कथा सुनने के लिए लगभग 20 से 25 हजार भक्तों के प्रतिदिन पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। कथा के मध्य 20 फरवरी को प्रसिद्ध भजन गायक लखवीर सिंह लक्खा द्वारा शाम 6 से 10 बजे तक भजन संध्या के कार्यक्रम का आयोजित किया जाएगा। 23 फरवरी को पूर्ण आहुति के साथ विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन राजा भैया गुर्जर द्वारा कराया जा रहा है।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक