मतदाता जागरूकता अभियान की निकाली गई रैली

  • Nov 09, 2022
  • Gourishankar Kushwaha Panna

news_image

मतदाता जागरूकता अभियान की निकाली गई रैली                                                                         

पुष्पांजलि टुडे से जिला ब्यूरो चीफ हरचरण प्रजापति

पन्ना: मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत बुधवार को सुबह महेन्द्र भवन से रैली निकाली गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय कुमार मिश्र ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं व नागरिकों द्वारा नगर में भ्रमण के दौरान युवा मतदाताओं से 9 नवम्बर से 8 दिसम्बर तक की अवधि में अनिवार्य रूप से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने साइकिल चलाकर मतदाताओं को जागरूकता का संदेश भी दिया।

news_image

COMMENTS