पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है खाद

  • Nov 09, 2022
  • Gourishankar Kushwaha Panna

news_image

पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है खाद
अधिकारियों द्वारा निरंतर की जा रही निगरानी                                                                                   

पुष्पांजलि टुडे से जिला ब्यूरो चीफ हरचरण प्रजापति

पन्ना: कलेक्टर श्री संजय कुमार मिश्र ने बुधवार को कृषकों को सुचारू रूप से खाद वितरण की उपलब्धता के उद्देश्य से गुनौर स्थित खाद भण्डारण केन्द्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्टॉक और वितरण पंजी का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि पन्ना जिले में कृषकों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है और सुचारू रूप से खाद की निरंतर आपूर्ति की जा रही है। वितरण केन्द्रों पर पहुंचकर अधिकारियों द्वारा निगरानी करने के साथ ही खाद का वितरण भी कराया जा रहा है।

कलेक्टर श्री मिश्र ने बताया कि डीएपी और यूरिया का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। प्रतिदिन ओपनिंग और क्लोजिंग स्टॉक की निगरानी अधिकारियों द्वारा की जा रही है। अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कर मॉनीटरिंग के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी लापरवाही पर संबंधित के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही की जाएगी। खाद की सुलभ उपलब्धता के लिए 7 डबल लॉक केन्द्रों में 21 सेल प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं।

news_image

COMMENTS