जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के निधन पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी ने जताया शोक रायपुर।

  • Sep 11, 2022
  • Ashwani Awasthi Pushpanjali Today

news_image

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के निधन पर  भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत  प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी ने जताया शोक रायपुर।                                      जगद्गुरु शंकराचार्य श्री स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी के देवलोकगमन पर शालिनी राजपूत  विभा अवस्थी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि स्वरूपानंद जी के देवलोकगमन का समाचार अत्यंत दुःखद हैं उनमें देश और देश के जनमानस को लेकर गहरी समझ थी। द्वारका एवं शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का रविवार को निधन हो गया. वे 99 साल के थे. उन्होंने मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में आखिरी सांस ली. स्वरूपानंद सरस्वती को हिंदुओं का सबसे बड़ा धर्मगुरु माना जाता था. कुछ दिन पहली ही स्वरूपानंद सरस्वती ने अपना 99वां जन्मदिवस मनाया था, जिसमें कई बड़े नेताओं ने उनसे मुलाकात की थी. शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का गंगा आश्रम नरसिंहपुर जिले के झोतेश्वर में हैं. उन्होंने रविवार को यहां दोपहर 3.30 बजे ली अंतिम सांस ली. स्वरूपानंद सरस्वती का जन्म एमपी के सिवनी में 2 सितंबर 1924 को हुआ था. वे 1982 में गुजरात में द्वारका शारदा पीठ और बद्रीनाथ में ज्योतिर मठ के शंकराचार्य बने थे.

COMMENTS