सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा ने बताया अपनी पहली मुलाकात का किस्सा

  • Nov 12, 2022
  • Pushpanjali Today

news_image

 2022 के चौथे दिन शुक्रवार को नोवार्टिस के सीईओ वास नरसिम्हन, बॉलीवुड कलाकार पंकज त्रिपाठी और रवीना टंडन ने संबोधित किया था। वास ने आधुनिक विज्ञान पर अपने दृष्टिकोण रखे।

सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा बात कर रहे हैं। इससे पहले समिट में मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने महिला और समाज के पिछड़े समुदायों से ताल्लुक रखने वाले वर्ग से जजों की कमी पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा, फीडिंग पूल जो यह निर्धारित करता है कि कौन न्यायपालिका में प्रवेश करेगा, काफी हद तक कानूनी पेशे की संरचना पर निर्भर करता है, वह सामंती और पितृसत्तात्मक है और महिलाओं को समायोजित नहीं करता है।"  जस्टिस चंद्रचूड़ ने उम्मीद को न्यायपालिका की सबसे बड़ी चुनौती करार दिया है। उन्होंने कहा, "हमारे सामने पहली चुनौती उम्मीद की चुनौती है। लगभग हर मामला, हर सामाजिक मुद्दा, हर कानूनी मुद्दा, और मैं कहने की हिम्मत करता हूं, बड़ी संख्या में राजनीतिक मुद्दे सर्वोच्च के न्यायिक क्षेत्राधिकार में आते हैं।

समिट में हॉलीवुड स्टार जॉर्ज क्लूनी ने बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर को 29 वर्षीय रॉकस्टार कहकर संबोधित किया। इससे पहले उद्घाटन सत्र में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि वह यूक्रेन के लोगों का समर्थन करना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि यूक्रेन युद्ध में पुतिन की हार तय है। जॉनसन ने यूके के मौजूदा पीएम ऋषि सुनक की सराहना की और कहा कि हमें एक दूसरे की जरूरत है। इससे पहले एचटी मीडिया लिमिटेड की चेयरपर्सन और संपादकीय निदेशक शोभना भरतिया ने स्वागत भाषण दिया। अपने स्वागत भाषण में, भरतिया ने कोविड महामारी और संघर्षों के बीच आज दुनिया के सामने आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डाला।

पांच दिवसीय इस आयोजन की शुरुआत 8  नवंबर को हुई थी। देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, असम के सीएम हिमंत विस्वा सर्मा समेत आज समिट में कई बड़ा हस्तियां शिरकत करेंगी और मंच से अपने विचार रखेंगे।

हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट की शुरुआत 2003 में हुई थी। देश, दुनिया, खेल और समाज के अहम मुद्दों पर इसमें चर्चा होती है। कई बड़ी हस्तियां इस दौरान चर्चा के लिए मौजूद रहती हैं। यहां 20वां संस्करण है।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक