निमोनिया की रोकथाम के लिए सांस अभियान का शुभारंभ

  • Nov 12, 2022
  • Gourishankar Kushwaha Panna

news_image

निमोनिया की रोकथाम के लिए सांस अभियान का शुभारंभ

पुष्पांजलि टुडे से जिला ब्यूरो चीफ हरिचरण प्रजापति 

पन्ना: नपाध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय ने शनिवार को निमोनिया की रोकथाम के लिए संचालित होने वाले सांस अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने अभियान के प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. प्रीतेश ठाकुर ने बताया कि यह अभियान आगामी 28 फरवरी तक जिला, ब्लॉक और समुदाय स्तर तक संचालित किया जाएगा। सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में निमोनिया से बचाव, रोकथाम और उपचार के बारे में जानकारी प्रदान करने के साथ ही उप स्वास्थ्य केन्द्र स्तर तक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. व्ही.एस. उपाध्याय द्वारा बताया गया कि अभियान का लक्ष्य बाल्यकालीन निमोनिया से होने वाली मृत्यु को कम करना है। इसके लिए चिकित्सीय स्टॉफ और मैदानी कार्यकर्ताओं को जरूरी प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है। इस अवसर पर नपाध्यक्ष श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि शासन की मंशानुसार जागरूकता और अभियान को सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करें। अपर कलेक्टर जे.पी. धुर्वे ने स्वास्थ्य विभाग के अमले को दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों तक अभियान के संचालन व समुचित प्रचार-प्रसार के लिए कहा। सिविल सर्जन डॉ. आलोक गुप्ता सहित पुष्पा श्रीवास्तव, राशि पाण्डेय, राजेश चौरहा, राजेश तिवारी, मनीष विश्वकर्मा व अन्य स्टॉफ उपस्थित थे।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक