विश्रामगंज एवं रूंझ बांध परियोजना के निर्माण क्षेत्र में धारा 144 प्रभावशील

  • Nov 12, 2022
  • Gourishankar Kushwaha Panna

news_image

विश्रामगंज एवं रूंझ बांध परियोजना के निर्माण क्षेत्र में धारा 144 प्रभावशील                                                             

पुष्पांजलि टुडे से जिला ब्यूरो चीफ हरिचरण प्रजापति                                                                             

पन्ना: अनुविभागीय दण्डाधिकारी अजयगढ़ सत्यनारायण दर्रो ने विश्रामगंज एवं रूंझ बांध  परियोजना के निर्माण क्षेत्र में निर्माणाधीन कार्य एवं संभावित कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने के दृष्टिगत दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 लागू करने का प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। उक्त आदेश 12 नवम्बर की रात्रि से आगामी आदेश तक ग्राम विश्रामगंज और रूंझ बांध परियोजना के निर्माण क्षेत्र में प्रभावशील रहेगा। आदेश के उल्लंघन पर भादवि की धारा 188 के तहत कार्यवाही की जाएगी।

अब संबंधित क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी होने के फलस्वरूप विश्रामगंज एवं रूंझ बांध परियोजना के निर्माण क्षेत्र में समूह में लोगों के एकत्रित होकर किसी तरह का प्रदर्शन करने पर प्रतिबंध रहेगा। अशांति, विरोध प्रदर्शन या हर्ष उल्लास के लिए दो या दो से अधिक व्यक्तियों का एकत्रित होना भी प्रतिबंधित रहेगा। इसके अतिरिक्त किसी भी व्यक्ति द्वारा निर्माण कार्य में अवरोध नहीं डाला जाएगा। साथ ही अवैध उत्खनन कार्य भी नहीं कर सकेगा। बगैर अनुमति के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लागू होगा। रैली, जुलूस प्रदर्शन, आंदोलन धरने के आयोजन और नेतृत्व पर भी रोक रहेगी। उक्तादेश प्रभावशील रहने के दौरान ग्राम विश्रामगंज व रूंझ बांध परियोजना के निर्माण क्षेत्र पर कोई भी व्यक्ति चाकू, डण्डा, धारदार हथियार एवं अन्य घातक हथियार जैसी वस्तुएं भी अपने साथ नहीं रखेगा। इसके अलावा सक्षम अधिकारी की अनुमति के बगैर विश्रामगंज व बांध निर्माण क्षेत्र से 500 मीटर की परिधि में ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग भी प्रतिबंधित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि ग्राम पाण्डेयपुरवा विश्रामगंज अंतर्गत निर्माणाधीन रूंझ बांध शासन की महत्वाकांक्षी परियोजना है। परियोजना को बारिश के पहले पूर्ण किया जाना है। इससे कई ग्रामों की हजारों हेक्टेयर भूमि में सिंचाई हो सकेगी। साथ ही पन्ना में पेयजल की अपूर्ति भी सुनिश्चित होगी। परियोजना के तहत ग्रामवासियों को भूमि, मकान व वृक्षों का भू-अर्जन की कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत मुआवजा राशि का भुगतान व पुनर्वास की प्रक्रिया प्रचलन में है। वर्तमान मंे निर्माणाधीन क्षेत्र में मशीनों के माध्यम से निर्माण कार्य व ब्लास्टिंग का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। इसके बावजूद कुछ व्यक्तियों द्वारा परियोजना के कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करने की आशंका और आस-पास निवासरत लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर अनुविभागीय दण्डाधिकारी अजयगढ़ द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश जारी करने की कार्यवाही की गई है।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक