भाजपा उद्योगपतियों कांग्रेस गरीबों व किसानों की पार्टी- दामोदर यादव

  • Nov 12, 2022
  • Gourishankar Kushwaha Panna

news_image

भाजपा उद्योगपतियों कांग्रेस गरीबों व किसानों की पार्टी- दामोदर यादव

पुष्पांजलि टुडे से जिला ब्यूरो चीफ हरिचरण प्रजापति

रक्सेहा- बिलखुरा गांव में कांग्रेसियों ने लगाई गांधी चौपाल

ब्यूरो पन्ना/ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पिछड़ा वर्ग के कार्यकारी अध्यक्ष दामोदर यादव आज अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान पन्ना पहुंचे जहां से वह जनपद पंचायत पन्ना के रक्सेहा व बिलखुरा ग्राम पहुंचे यहां पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित गांधी चौपाल कार्यक्रम में ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उद्योगपतियों की पार्टी है उन्हें गरीबों किसानों व मजदूरों की तकलीफों से कोई लेना देना नहीं है जबकि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों किसानों मजदूरों बेसहारा लोगों के साथ खड़ी नजर आती है। श्री यादव ने कहा कि इस देश का दुर्भाग्य देखिए कि दो व्यक्ति मोदी अमित शाह देश की संपत्ति को बेचने व लुटाने का काम कर रहे हैं और अडानी अंबानी जैसे लोग उसको लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी तो शिवराज की भाजपा सरकार पूरी तरह से सरकारी खजाने को खाली करके चले गए थे लेकिन उसके बावजूद भी कमलनाथ की कांग्रेस सरकार ने किसानो के कर्जा माफ किए जनता के हितों में जन कल्याणकारी कार्यक्रम प्रारंभ किए लेकिन भाजपा को यह रास नहीं आया और उन्होंने चुनी हुई सरकार को गिराने का काम किया उन्होंने कहा कि जब ब्रिटिश हुकूमत थी तो उनके अंदर कुछ मानवता ही थी लेकिन भाजपा के अंदर तो मानवता भी नहीं बची उनका मजदूरों किसानों से कोई लेना-देना नहीं। श्री यादव ने आवाहन किया कि देश व प्रदेश व अपने जिले की तरक्की के लिए कांग्रेस को लाना बहुत जरूरी है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक ने कहा कि गांधी चौपाल जो लगाई जा रही है उस के माध्यम से गांव गांव में जनता की क्या तकलीफ है उनको लिखा जा रहा है और उसके निराकरण के लिए जिस स्तर पर संघर्ष करना पड़ेगा कांग्रेस पार्टी करेगी कांग्रेस का कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा सरकार उनके मंत्री व सांसद के विरुद्ध उनकी जन विरोधी नीतियों का डटकर मुकाबला करते हुए जनता को न्याय दिलाने का काम करेगा। पन्ना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी शिवजीत सिंह भैया राजा ने कहा कि बिजली, पानी, खाद यूरिया के लिए किसान परेशान है और भाजपा के नेता सत्ता के मद में मस्ती उनको किसानों की तकलीफों से कोई वास्ता नहीं है आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष दीपक दास, डीके दुबे, मनीष मिश्रा, रेहान मोहम्मद, शशीकांत दिक्षित बैभव थापक, अक्षय तिवारी, मार्तंडदेव बुंदेला, बृजमोहन यादव, देवेंद्र यादव, छोटे राजा यादव, अरविंद राय, लोकेंद्र यादव, लखन केवट, मनोज सेन, लोकेश पटेल, लोकेंद्र यादव, राजा बाबू पटेल, सत्यम उपाध्याय, नरेंद्र विश्वकर्मा, रतन सिंह, रियासत खान, सहित काफी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित थे।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक