पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने ली बैठक भारत जोड़ो कांग्रेस की महत्वपूर्ण यात्रा

  • Nov 12, 2022
  • Sadiq Mirza

news_image

टीकमगढ़। दिनांक 12.11. 2022 शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह के नेतृत्व में उनके निज निवास कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सूर्य प्रकाश मिश्रा प्रदेश सचिव मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू, नगर पालिका पार्षद अनीस अहमद, पार्षद रामकुमार यादव, हबीब राईन, लक्ष्मण रैकवार, पार्षद ध्रुव यादव आदि के साथ कांग्रेश के अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे उक्त बैठक में दिनांक 15 .11 .2022 से यात्रा प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस द्वारा की जा रही है जहां टीकमगढ़ मैं इस यात्रा के आयोजन को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया और उसमें तमाम महत्वपूर्ण बिंदुओं पर यात्रा को लेकर चर्चाऐं कीं गई और तैयारियां की गईं।

COMMENTS