संभाग स्तरीय युवा उत्सव में पन्ना जिले को 4 पुरस्कार प्राप्त हुए

  • Nov 13, 2022
  • Gourishankar Kushwaha Panna

news_image

संभाग स्तरीय युवा उत्सव में पन्ना जिले को 4 पुरस्कार प्राप्त हुए

पुष्पांजलि टुडे से जिला ब्यूरो चीफ हरिचरण प्रजापति 

छत्रसाल महाविद्यालय के दल ने पन्ना जिले को गौरवान्वित किया


वाद विवाद में हरिओम सक्सेना राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित 



पन्ना, मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा महाराजा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर में आयोजित तीन दिवसीय युवा उत्सव में पन्ना जिले की टीम ने अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एच. एस. शर्मा के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 4 पुरस्कार प्राप्त किए और विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। तीन दिवसीय युवा उत्सव पन्ना जिले की टीम का नेतृत्व युवा उत्सव के आयोजन संयोजक एवं दल मैनेजर डॉ विनय श्रीवास्तव ने किया। दल के सहायक मैनेजर डॉ सतीश त्रिपाठी,श्रीमती समीक्षा सिसोदिया एवं डॉ.अनामिका चौरसिया थीं। छत्रसाल महाविद्यालय युवा उत्सव टीम की नोडल अधिकारी डॉ उमा त्रिपाठी थीं। प्राचार्य डॉ शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय के b.a. फाइनल के छात्र हरिओम सक्सेना को वाद विवाद प्रतियोगिता पक्ष में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ और वे राज्य स्तरीय युवा उत्सव आयोजन भोपाल के लिए चुने गए। वाद विवाद विपक्ष में महाविद्यालय की अनामिका त्रिपाठी तृतीय स्थान पर रहीं।

महाविद्यालय की मूक अभिनय टीम को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इस टीम में जागृति सक्सेना, प्रकृति राय, प्रियंका गोस्वामी, रिया सोनी एवं खुशी कुशवाहा ने भाग लिया। क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में अनामिका त्रिपाठी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। एकांकी नाटक प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र शिवम कुशवाहा, मधु कुशवाहा, राजेश सिंह राजपूत, हरिओम सक्सेना अनामिका त्रिपाठी, प्रकृति राय, प्रियंका गोस्वामी, एवं जागृति सक्सेना ने पन्ना जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए भाग लिया एवं ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित "बुंदेलखंड: अतीत के दर्पण से" का प्रभावशाली मंचन किया। भाषण प्रतियोगिता में छत्रसाल महाविद्यालय की छात्रा कर्णिका श्रीवास्तव ने पन्ना जिले का प्रतिनिधित्व किया जबकि क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में अनामिका त्रिपाठी ने भाग लिया।सभी विजेताओं को विश्वविद्यालय के कुलपति माननीय श्री टीआर थापक ने  प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। दल मैनेजर डॉ विनय श्रीवास्तव ने बताया कि छत्रसाल महाविद्यालय के दल ने पन्ना जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए समूह गान, एकल गान, कार्टूनिंग, वाद विवाद भाषण नाटक और मूक अभिनय प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। एकांकी नाटक, एकल गान एवं समूह गान में छत्रसाल महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और सभी की सराहना प्राप्त की। प्राचार्य डॉ एच. एस. शर्मा एवं नोडल अधिकारी डॉ उमा त्रिपाठी सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने विजेता दल को बधाइयां दी है। दल मे संगीत कारों के रूप में सहायक भूमिका निभाते हुए श्री मनोज पटेरिया श्री विशाल दीक्षित एवं श्री जड़िया जी ने सिंथेसाइजर, ढोलक एवं तबले पर संगत देकर एकल गायन और सुगम गायन में सहयोग प्रदान किया। विश्वविद्यालय में आयोजित संभाग स्तरीय युवा उत्सव में सागर छतरपुर दमोह पन्ना टीकमगढ़ एवं निवाड़ी जिले की टीमों ने सहभागिता की थी। कुल 22 विधाओं में 11 प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर सागर की टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप प्राप्त की जबकि छतरपुर जिले की टीम 9 प्रथम स्थान प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही। पन्ना जिले की टीम ने कुल 8 विधाओं में सहभागिता की और 4 पुरस्कार प्राप्त किए।                                                                                                                                                समूह गान प्रतियोगिता में पन्ना जिले के दल को विश्वविद्यालय की सभी टीमों के प्रतिभागियों और दल मैनेजर द्वारा सराहा गया और उन्हें प्रशंसा प्राप्त हुई। परंतु पुरस्कारों की सूची में स्थान ना मिल पाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

news_image
news_image
news_image
news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक