कोतवाली पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

  • Nov 13, 2022
  • Gourishankar Kushwaha Panna

news_image

कोतवाली पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार                                                           

        पुष्पांजलि टुडे से जिला ब्यूरो चीफ हरिचरण प्रजापति 

पन्ना/पुलिस विभाग द्वारा पुलिस अधीक्षक धरमराज मीना के निर्देश पर अभीयान चलाकर अवैध मादक पदार्थ विक्रय करने वालो के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। इसी कडी मे थाना प्रभारी अरूण सोनी द्वारा मुखबिर की सूचना पर सिविल लाईन चौकी प्रभारी सरिता तिवारी को प्राप्त हुई सूचना पर एक व्यक्ति को ग्राम जनकपुर ककरा मोड से मोटर साईकिल क्रमांक एमपी 35 एमबी 7688 के साथ पकडा गया जो काले रंग के बैग मे गांजा रखे हुये था। उक्त गांजा का वजन 860 किलो ग्राम था जिसकी कीमत लगभग 15 हजार रूपये है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 797/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही मे कोतवाली तथा सिविल लाईन पुलिस चौकी का स्टाप शामिल रहा।

COMMENTS