आईएनटीयूसी एवं आदिवासी बनवासी क्रांति सेना ने पदयात्रा का दिया समर्थन

  • Nov 14, 2022
  • Gourishankar Kushwaha Panna

news_image

आईएनटीयूसी एवं आदिवासी बनवासी क्रांति सेना ने पदयात्रा का दिया समर्थन

पुष्पांजलि टुडे से सतेंद्र प्रजापति की खबर


पदयात्रा के आगमन पर बिलघाड़ी ग्राम में हुई नुक्कड़ सभा, नफरत छोड़ो भारत जोड़ो के लगे नारे


गुनौर: माननीय राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो पदयात्रा की उप यात्रा सिंगरौली से चलकर सतना पन्ना छतरपुर से उज्जैन जा रही है।

जिला पन्ना से भारत जोड़ो यात्रा उपयात्रा पन्ना की गुनौर विधानसभा में दिनांक- 13/11/ 2022 को संध्या 6:30 पर बिलघाड़ी ग्राम में आगमन हुआ। पदयात्रा का नेतृत्व पन्ना जिला यात्रा समन्वयक माननीय दिव्या रानी सिंह जी, गुनौर विधायक शिवदयाल बागरी, राम बहादुर द्विवेदी, केसरी अहिरवार, अन्य साथी पदयात्रा का संचालन कर रहे थे।

गुनौर विधानसभा की ग्राम बिलघाडी में उप यात्रा शाम के 6 बजे आगमन हुआ। तदउपरांत ग्राम की नुक्कड़ सभा में महात्मा गांधी की तस्वीर पर माला अर्पण करने के पश्चात जनमानस में यात्रा का स्वागत किया कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय खाद्य आपूर्ति मजदूर संघ इकाई- पन्ना जिला अध्यक्ष एवं आदिवासी बनवासी दलित क्रांति सेना (बुंदेलखंड) के संयोजक केपी सिह बुंदेला ने किया श्री बुंदेला द्वारा स्वागत में समाजिक संगठन राष्ट्रीय खाद्य आपूर्ति विभाग मजदूर संघ एवं आदिवासी बनवासी क्रांति सेना का समर्थन का एलान किया तथा पदयात्रा समर्थन पत्र सौंपा गया। पदयात्रा का स्वागत प्रमुख रूप से लल्ला चौधरी, कल्लू राजा, शिवलाल सेन, बाबू सिंह राजपूत, समुत पांडे अनेकों संगठन के साथियों ने  किया कार्यक्रम का सफल संचालन श्री सुरेश बागरी जी ने किया ग्राम बिलघाड़ी की आम जनता का अच्छा सहयोग रहा आसपास के गांव की सैकड़ों लोगों ने उपपदयात्रा की सराहना की एवं राहुल गांधी जी के नेतृत्व में भाईचारा बनाने के लिए कांग्रेस को अपना वोट रूपी मतदान देने के शपथ ली नफरत छोड़ो भारत जोड़ो के नारों से गूंजा बिलघाड़ी ग्राम नुक्कड़ सभा उपरांत आगामी कार्यक्रम हेतु भारत जोड़ो पदयात्रा बराछ ग्राम को रवाना हुई जहां पर कार्यक्रम उपरांत यात्रियों का विश्राम होगा।

news_image
news_image
news_image

COMMENTS