फालना गर्ल्स स्कूल की बालिकाओं ने किया नाम रोशन

  • Nov 14, 2022
  • Nenaram Sirvi Bureau Chief Pali Raj.

news_image

*फालना गर्ल्स स्कूल की 05 बालिकाओ का राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता मे चयन*



पुष्पांजलि टुडे।पाली  राजस्थान नरेश कुमार सीरवी

 रानी पाली। फालना कस्बे की राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के खिलाड़ियों ने 66 वी जिला स्तरीय वुशु प्रतियोगिता रुपावास सोजत मे विभिन्न वर्ग में  उत्साह के साथ भाग लेकर विभिन्न वर्ग में पदक जीते गए। बालिका विद्यालय के प्रधानाचार्य कविता गहलोत ने बताया कि 19 वर्षीय छात्रा वर्ग में 4 खिलाडियों को स्वर्ण पदक एक खिलाडी को रजत पदक एवं 17 वर्षीय छात्रा वर्ग में 4 खिलाडियों को रजत पदक एवं 17 वर्षीय छात्र वर्ग में 1 खिलाडी को रजत पदक प्राप्त हुए है। गहलोत ने बताया कि राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय खुडाला फालना को जिला स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में कुल 10 पदक जीतने के कारण से 66 वी जिला स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में बालिका वर्ग मे जनरल चैंपियनशिप प्राप्त की है एवं 05 खिलाड़ी रविता यादव, पायल कुमारी,खुशबू प्रवीणा व अंजू कुमारी का राज्य स्तरीय वुुशु प्रतियोगिता के लिए  चयन हुआ है। प्रधानाचार्य गहलोत ने बताया कि बालिकाओं को वुशु में विशेष प्रकार की तालीम शारीरिक शिक्षक नूतन खोखावत के द्वारा एवं बालिकाओं को उत्साह के साथ रुपावास-सोजत में प्रतियोगिताओ मे भाग लेने के लिए दल प्रभारी के रूप में व्याख्याता श्रीमती किरण गर्ग का सराहनीय प्रोत्साहन रहा।

प्रधानाचार्य एवं समस्त गव स्टाफगण द्वारा विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी गई।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक