नगर निगम की बोर्ड बैठक सम्पन्न हुई

  • Nov 16, 2022
  • Pushpanjali Today

news_image

हज़ारीबाग -महापौर रोशनी तिर्की की अध्यक्षता में आज नगर निगम हजारीबाग की बोर्ड बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नगर आयुक्त प्रेरणा दीक्षित,  माननीय पार्षदगण ,कार्यपालक अभियंता श्री रमेश सिंह ,नगर प्रबंधक, अभियंतागण , प्रधान सहायक, लेखापाल उपस्थित थे। बैठक में योजनाओ के अतिरिक्त झील रोड़ स्थित भवन की बंदोबस्ती का प्रस्ताव पास हुआ। नगर निगम क्षेत्रांतर्गत आठ जगहों पर मार्केट का निर्माण किया जाएगा। ये स्थल है डेली मार्केट, सरदार रोड़, पिपरिया स्कूल,रवींद्र पथ, निर्मल महतो पार्क के सामने, काली बारी,डंपिंग ग्राउंड तथा पालिका मार्केट को बहुमंजिला करने का प्रस्ताव पास हुआ। सभी वार्डो में दो-दो हाई मस्ट लाईट लगाया जाएगा, तथा सड़को के किनारे एल ई डी रोप लाईट लगाया जाएगा।

COMMENTS