कौशल प्रतियोगिता के कराएं पंजीयन

  • Nov 17, 2022
  • Gourishankar Kushwaha Panna

news_image

कौशल प्रतियोगिता के कराएं पंजीयन   

 संभागीय ब्यूरो गौरीशंकर कुशवाहा की पुष्पांजलि टुडे की खबर                                                                                               

पन्ना: कौशल एवं हुनरमंद युवाओं को चयनित एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश राज्य कौशल प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न कौशल के प्रतिभावान युवक-युवती आगामी 15 दिसम्बर तक वेबसाइट डीएसडी.एमपी.जीओव्ही.इन अथवा एमपीस्किल.जीओव्ही.इन पर पंजीयन करा सकते हैं। प्रतियोगिता के लिए किसी भी प्रकार की शैक्षणिक योग्यता की पात्रता नहीं है। राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभावान युवक-युवतियों को इंडिया स्किल एवं विश्व कौशल प्रतियोगिता 2024 में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। 1 जनवरी 1999 के बाद जन्मे उम्मीदवार 10 स्किल के लिए और 1 जनवरी 2002 के बाद जन्मे उम्मीदवार 44 स्किल के लिए आवेदन कर सकते हैं। 1 जनवरी 2002 के बाद जन्मे दिव्यांग उम्मीदवार भी आईटी, क्रॉफ्ट्स, सर्विस और सत्कार विधा में अपने हुनर का प्रदर्शन कर सकते हैं।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक