गोहद विधायक भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ पैदल चलकर सम्मिलित हुए

  • Nov 24, 2022
  • Pushpanjali Today

news_image

गोहद। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही है, यह भारत जोड़ो यात्रा 36 सौ किलोमीटर का सफर पूरा करेगी। इस यात्रा ने अव तक दो हजार किलोमीटर का सफर पूरा कर लिया है और इन दिनों यह यात्रा मध्यप्रदेश से निकल रही है इस यात्रा में कांग्रेस पार्टी के मध्य प्रदेश के नेता गण कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पैदल चल रहे हैं इसी क्रम में बुधवार को गोहद विधायक मेवाराम जाटव राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में बोदरली से बुरहानपुर तक 25 किलोमीटर पैदल चले। इस यात्रा में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह, मध्य प्रदेश के प्रभारी जेपी अग्रवाल, गोहद विधायक मेवाराम जाटव राहुल गांधी के के साथ बोदरली से बुरहानपुर तक साथ-साथ चले। बुधवार को यह यात्रा बुरहानपुर पहुंची और बुरहानपुर में भारत जोड़ो यात्रा सभा में परिवर्तित हो गई।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक