फालना बालिका विद्यालय में नवनिर्मित प्याऊ का लोकार्पण

  • Nov 24, 2022
  • Nenaram Sirvi Bureau Chief Pali Raj.

news_image

 

*फालना बालिका विद्यालय में नवनिर्मित प्याऊ का लोकार्पण*

पति की स्मृति में प्याऊ बनाकर बालिका स्कूल को भेंट


फालना 24 नवंबर 2022। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय,फालना में भामाशाह नैनू देवी बंजारा  द्वारा स्वर्गीय पति चुनीलाल बंजारा की स्मृति में नवनिर्मित प्याऊ का लोकार्पण विधायक प्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम सिंह राणावत, नगर पालिका अध्यक्षा ललिता शाह, सीबीईओ परबत सिंह राठौड़, सामाजिक कार्यकर्ता भरत त्रिवेदी रामकिशोर गोयल, सेवानिवृत्त सीबीईओ उगम सिंह, भामाशाह नैनू देवी बंजारा,पार्षद देवेंद्र सिद्धावत,एसडीएमसी सदस्य अमित मेहता, राकेश अग्रवाल के आतिथ्य में किया गया। 

भामाशाह नैनू देवी   बंजारा ने बताया कि उनके पति चुन्नीलाल का सरकारी बालिका स्कूल के लिए कुछ करने की इच्छा थी लेकिन पति के असमय दुनिया से चले जाने के कारण मैंने अल्प पेंशन मे से राशि को जोड़कर उनके सपने को साकार करने के लिए बंजारा फ्रिजर युक्त प्याऊ बनाकर बालिका विद्यालय को भेंट कर सुकून महसूस कर रही हूं।

पार्षद देवेंद्र सिद्धावत ने बताया कि भामाशाह नेनू देवी द्वारा प्याऊ निर्माण के अलावा अपने घर का आधा हिस्सा मंदिर निर्माण के लिए देकर  पुनीत कार्य मे सहयोग प्रदान किया गया। 

प्रधानाचार्य कविता  गहलोत ने समस्त अतिथिगण,भामाशाह नैनू देवी परिवार व प्याऊ के प्रेरक का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। गहलोत ने कहा कि विद्यालय के  सर्वांगीण विकास मे भामाशाह ही पुरोधा होते है।  

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थीगण, अभिभावकगण, जितेन्द्र सिदावत, सुमेर सिंह, पार्षद ललित मालवीय, मदन सिंह सांखला, फुलेश प्रजापति, पिंटू बंजारा, सुवाराम, गुलाबराम, छोगाराम, लादाराम वागराम, देवाराम, गणपत, महेश, भरत, लादूराम, मांगीलाल, उत्तम, गणपत, किशोर, राजेश मेहता, सुरेश राजपुरोहित,चंपालाल भाटी, कुशाल प्रीतपाल सिंह छाबड़ा,महेंद्र तिवारी इत्यादि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का  संचालन मिठालाल सेन ने किया।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक