देश की ताकत है संविधान : मानसिंह कुशवाहा

  • Nov 26, 2022
  • Pankaj Tripathi State Head (M.P)

news_image

कांग्रेसियों ने संविधान दिवस मनाया

रौन (भिण्ड)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यालय पर संविधान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रुप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मान सिंह कुशवाहा उपस्थित होते हुए उन्होंने कहा आज देश में संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थाओं को जिस प्रकार से कमजोर करने का काम भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया जा रहा है उसी की रक्षा के लिए हमारे देश के नेता आदरणीय राहुल गांधी आज रोडो पर भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से निकल पड़े हैं अब आप और हम सब चाहते है  कि देश में संविधान सुरक्षित रहे तो आज का दिन संकल्प दिवस के रूप में मनाना होगा और प्रतिज्ञा लेनी होगी कि ऐसे तमाम षड्यंत्र कारी संगठन जो संविधान को क्षति पहुंचाने का काम कर रहे हैं उन्हें प्रदेश और देश की राजनीति से बाहर का रास्ता दिखाना होगा हमारे देश का संविधान ग्रंथ की तरह स्मरणीय है जिस देश में विभिन्न  जाति धर्म वेशभूषा व विभिन्न प्रकार की भाषाएं बोली जाती हो उन सबको  प्रोकर रखने का काम यह देश के संविधान ने किया है जहां पेड़ पौधे पशु पक्षी जीव जंतु व मानवीय अधिकारों का भी उसमें ध्यान रखा गया हो ऐसे संविधान के निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर व उनकी कमेटी के सदस्यों का हम सब  संविधान दिवस के अवसर पर हम सब उनके कृतज्ञ  ऋण है इसी क्रम में वरिष्ठ नेता अमित दांतरे रणजीत सिंह गुर्जर, लहार विधायक प्रतिनिधि आदित्य प्रताप सिंह,रौन नगर पंचायत उपाध्यक्ष मेवालाल बघेल ने भी अपने विचार रखे व कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पार्षद सत्येंद्र उर्फ राजू राजावत ने किया कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त हरेंद्र दौहरे द्वारा किया गया इस मौके पर कई कांग्रेस के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे|

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक