संविधान दिवस पर वार्ड नंबर 1 में लगी गांधी चौपाल

  • Nov 26, 2022
  • Pankaj Tripathi State Head (M.P)

news_image

पुष्पांजली टुडे न्यूज

भिण्ड । शहर कांग्रेस कमेटी व नगर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से संविधान दिवस और संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य श्रीमान डॉ हरिसिंह गौर के जन्मदिन के अवसर पर भिंड नगर पालिका के वार्ड नंबर 1 के रानी का ताल में गांधी चौपाल का आयोजन किया गया कार्यक्रम के शुभारंभ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम भी गाया गया

कार्यक्रम का आयोजन प्रमोद दीक्षित पीसी द्वारा किया गया

कार्यक्रम में बोलते हुए नगर कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने कहा कि आज ही के दिन हमारे देश में संविधान निर्मात्री सभा ने 26 जनवरी 1949 को संविधान अपनाया गया था इसलिए इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाते हैं संवैधानिक मूल्यों की जानकारी देश के हर नागरिक को हो, इसलिए इस दिन को मनाया जाता है भारतीय संविधान को विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान माना जाता है. इसमें कई देशों के संविधान को अपनाया गया है, भारतीय संविधान में नागरिकों के मौलिक अधिकार, कर्तव्य, सरकार की भूमिका, पीएम, राष्ट्रपति, गवर्नर, और सीएम की शक्तियों का भी जिक्र है संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य और सागर विश्वविद्यालय के संस्थापक श्रीमान डॉ.हरिसिंह गौर जी का भी जन्मदिन है हम उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं सागर विश्वविद्यालय का नाम  डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय 1983 में रखा गया  डॉ॰ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय एक आवासीय एवं संबद्धता प्रदायक विश्वविद्यालय है। मध्य प्रदेश में छः जिले सागर जिला, दमोह जिला, पन्ना जिला, छतरपुर जिला, टीकमगढ़ जिला और छिंदवाड़ा जिला इसके क्षेत्राधिकार में हैं। इस क्षेत्र के १३३ कॉलेज इससे संबद्ध हैं, विंध्याचल पर्वत शृंखला के एक हिस्से पथरिया हिल्स पर स्थित सागर विश्वविद्यालय का परिसर देश के सबसे सुंदर परिसरों में से एक है। विश्वविद्यालय में दस संकाय के अंतर्गत ३९ शिक्षण संकाय कार्यरत हैं। शिक्षण विभागों में स्नातकोत्तर स्तर पर अध्यापन एवं उच्चतर अनुसंधान की व्यवस्था है। इसके अलावा यहाँ दूरवर्ती शिक्षण संस्थान भी कार्यरत है, जो स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा के कई कार्यक्रम संचालित करता है। 

इस अवसर पर बोलते हुए महिला को जिला अध्यक्ष रेखा भदौरिया ने कहा आज देश में अराजकता का माहौल है भाजपा हर जगह भ्रष्टाचार करके लोगों को महंगाई बेरोजगारी की ओर ढकेल रही है देश की पूरी संपत्ति बेच रही है

इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव एडवोकेट सौम्या शर्मा ने कहा हम लोग गांधी चौपाल का आयोजन इसलिए कर रहे हैं क्योंकि भाजपा देश की परिसंपत्तियों को बेच रही है पिछले 6 सालों में बेरोजगारी चरम पर है महंगाई से आमजन परेशान है चुनाव आयोग जैसे महत्वपूर्ण विभाग में हेर फेर करके गलत नियुक्ति करके लोकतंत्र की हत्या की ओर एक और कदम बढ़ा रही है भाजपा धर्म और जाति के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम करती है 

कार्यक्रम में बोलते हुए जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष मनोज दैपुरिया ने कहा भाजपा विधायक और सांसदों को खरीद कर लोकतंत्र की हत्या करती है आज सांसद और विधानसभा में विधायक सांसद अपनी बात भी नहीं कह सकते क्योंकि विधानसभा और लोकसभा सत्र चलाया ही नहीं जाता है

कार्यक्रम के अंत में वार्ड पार्षद सुनील कांकर ने आभार व्यक्त किया

इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रेखा भदौरिया मनोज दैपुरिया, एडवोकेट सौम्या शर्मा ,अनिल भारद्वाज ,आशुतोष शर्मा, प्रमोद दीक्षित पीसी सुनील कांकर, दुष्यंत सिंघई, मनोज जैन मामा सेलू कौशल कुलदीप भारद्वाज, दीपू दुबे ,आदित्य पुरोहित, मोनू जैन ,अखिलेश शर्मा सोनू यादव करण बिहारी साहिल चौधरी आयुष शर्मा पिंटू शर्मा चंद्रप्रकाश उपेंद्र तोमर ,धर्मेंद्र भूपेंद्र शर्मा, संतोष कुमार दुबे, देवेंद्र सिंह जेंडलसिंह राजपूत कुलदीप सिंह राजावत दुर्गेश शर्मा, रामस्वरूप जैन ,पीएस भदौरिया, देवदत्त चतुर्वेदी ,गिर्राज करैया आदि लोग उपस्थित रहे।

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक