भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा से मुलाकात की

  • Nov 27, 2022
  • Pankaj Tripathi State Head (M.P)

news_image


 पुष्पांजली टुडे न्यूज

भिण्ड । भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से भोपाल में मुलाकात कर भिंड जिले के संगठनात्मक एवं विकास कार्यों का ध्यान आकर्षित कराया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  से मुख्यमंत्री निवास, भोपाल में भेंट करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने इस अवसर पर जिले की गतिविधियों के बारे में चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ ।

भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भिंड जिला अस्पताल पर हो रही मरीजों को कठिनाइयों को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कराकर विशेषज्ञ एवं योग डॉक्टरों को  जिला अस्पताल में पदस्थ करने की की मांग रखी ताकि मरीजों को इलाज कराने में कोई कठिनाइयां ना हों और भिंड में डॉक्टरों की कमी को दूर किया जाएगा। साथ ही उन्होंने जिला महिला बाल विकास की विकास योजनाओं पर भी अवगत कराया।

उन्होंने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का जिले की संगठनात्मक विश्व पर भी ध्यान आकर्षित कराया कहा कि जिले के 1480 पोलिंग बूथों पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत किया जाएगा और उन्होंने जिला गठन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक