भाजपा ने संगठनात्मक कार्यक्रम एवं मिशन 2023 के लिए मंडल प्रभारियों की घोषणा की

  • Nov 30, 2022
  • Pankaj Tripathi State Head (M.P)


 पुष्पांजली टुडे न्यूज

भिण्ड । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की सहमति से पार्टी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने आगामी मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुए एवं भूत केंद्रों पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए जिला पदाधिकारियों में से मंडल प्रभारी एवं मोर्चा घोषणा की है।

भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने मंडल प्रभारी की घोषणा करते हुए बताया की जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह भदौरिया पिपरी मंडल, शिवराज सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष मंडल फूफ, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी जैन महाराणा प्रताप मंडल, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा गोहद, जिला मंत्री अनिल सिंह कुशवाह भिंड ग्रामीण, जिला उपाध्यक्ष सुधा राठोर चंद्र हुआ मंडल, जिला उपाध्यक्ष नेहाल सिंह राणा मंडल मौ, जिला मंत्री राघवेंद्र सिंह भदोरिया गोरमी , जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह तोमर मालनपुर, रंजीत सिंह कुशवाह सुरपुरा, जिला उपाध्यक्ष अनिल कटारे उमरी, जिला महामंत्री धीर सिंह भदोरिया असवार, जिला महामंत्री कमल शर्मा आलमपुर, जिला महामंत्री धर्म सिंह भार्गव अमायन, जिला मंत्री उपेंद्र राजोरिया मेहगांव मंडल, शैलेंद्र सिंह गुर्जर जिला मंत्री को लहार, जिला मंत्री हरेंद्र सिंह सिकरवार दमोह जिला मंत्री राजेश सिंह कौरव मंडल मिहोना, जिला मंत्री पिंकी शर्मा वन खंडेश्वर मंडल, जिला मंत्री रश्मि खटीक अटेर, जिला मंत्री राधाकृष्ण शर्मा गोहद, अवनीश उपाध्याय जिला मंत्री चितौरा को मंडल का प्रभारी घोषित किया गया है।

पार्टी जिला अध्यक्ष नरवरिया ने बताया कि मोर्चा के परिवारों में पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कार्यालय प्रभारी आरपी सिंह बघेल एडवोकेट, किसान मोर्चा सत्येंद्र सिंह भदौरिया, भारतीय जनता युवा मोर्चा शिवराज सिंह यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मंत्री डॉ तरुण शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा श्रीमती रश्मि खटीक महिला मोर्चा श्रीमती सुधा राठोर, सोशल मीडिया एवं आईटी सेल राघवेंद्र सिंह भदोरिया, कार्यालय प्रभारी उपेंद्र शर्मा को नियुक्त किया गया है।

पार्टी जिलाध्यक्ष नरवरिया ने कहा कि सभी मंडल एवं मोर्चा के प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए मंडलों में बैठक आयोजित कर संगठन को मजबूत करने के लिए अपनी अहम भूमिका के साथ काम करें।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक