कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा का परचम फहरा कर प्रत्येक बूथ केंद्र को जिताने का संकल्प लें : देवेंद्र सिंह नरवरिया

  • Dec 01, 2022
  • Pankaj Tripathi State Head (M.P)

news_image

पुष्पांजली टुडे न्यूज


भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने मेहगांव एवं सोनी मैं कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक



भिण्ड  l  भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने कहा कि मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ कार्य करना है हम सब भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान समर्पित भाव से कार्य करने वाले कार्यकर्ता हैं संगठन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो मंत्र हमें दिया है सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास यही भाव से हम सभी काम करेंगे तो निश्चित ही केंद्र और राज्य सरकार की योजना अंतिम छोर तक पहुंचेगी और आगामी मिशन में भारतीय जनता पार्टी की सरकार कार्यकर्ताओं के परिश्रम पराकाष्ठा और संघर्ष ईशा के साथ बनेगी इसके लिए हमें ग्रामीण शहरी अंचल को अपने अपने पोलिंग केंद्रों को चुनावी मेंटेनेंस के साथ जुड़ जाना है प्रत्येक समाज के मतदाताओं के बीच पहुंचकर केंद्र और राज्य सरकार की विकास जन कल्याणकारी योजनाओं को ले जाते हुए चुनाव प्रचार में जनसंपर्क अभियान को एक गति देते हुए भाजपा की सुनामी को तूफान में बदलने के लिए हम अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंचे और उन्हें शासन की योजना का लाभ दिलाएं।  मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कार्य करें तो विकास उन्नति की ओर आगे पहुंचेगा और शासन की योजनाएं भी हर वर्ग तक पहुंचेगी मेंटेनेंस को पूर्ण रूप से ताकतवर बना कर अपने अपने लक्ष्य के साथ हर बूथ पर कमल खिले और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के हाथों को मजबूती प्रदान हो।


उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता प्रत्येक ग्राम पंचायतों एवं शहरी अंचल के वार्ड में जाकर मतदाताओं को भरोसा दिलाएं की सत्ता और संगठन आपके बीच हमेशा खड़ा रहा है और खड़ा रहेगा अपने वार्ड के विकास को गति देते हुए पार्षद बनाएं और फिर वह अध्यक्ष बनेगा तो निश्चित ही आपके क्षेत्र के विकास को आत्मनिर्भर के लिए काम करेगा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तभी क्षेत्र में काम कर पाएंगे  चुनाव में हमारा पूर्ण रूप से ताकतवर बनेगा और यह चुनाव सेमीफाइनल के रूप में है और 2023 का विधानसभा चुनाव होगा वह फाइनल चुनाव होगा भाजपा को जिताना ही कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण लक्ष्य है और जब विधायक बनेगा तो निश्चित ही शहर में जो कांग्रेस वर्षों से कार्यकर्ताओं और जनता का उत्पीड़न करती चली आ रही है उसका पूर्ण रूप से पर्दाफाश हो जाएगा l उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मतदाताओं को यह भी भरोसा दिलाएं कि अपने अपने मतदान केंद्र पर पूर्ण रूप से सुरक्षित और निडरता के साथ बैठक कर अपने मताधिकार का उपयोग करें और विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत के साथ लहार के सभी वार्डों में जीता कर शिवराज सरकार को मजबूती प्रदान करें l


 पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देने के लिए नगरपालिका के सभी वार्डों में शीघ्र प्रमण कर मतदान केंद्र की समीक्षा के साथ व्यवस्थाओं का भी जायजा लेंगे और मतदाताओं से रूबरू होंगे l


पार्टी जिला अध्यक्ष नरवरिया ने कहा की प्रत्येक बूथ के अंदर तक संगठनात्मक ढांचे को मजबूती प्रदान कर कार्यकर्ता उत्साह के साथ 2023 विधानसभा और 24 लोकसभा तक बना रहे सत्ता और संगठन की मजबूती के लिए पांचों विधानसभाओं के प्रत्येक बूथ के अंदर तक हितग्राहियों को शासन की योजना का लाभ दिलाने के लिए कार्यकर्ता संगठित होकर कार्य करें ताकि वह आत्मनिर्भर विकास की मुख्यधरा से जुड़े।


भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह भदौरिया ने अध्यक्षता की और इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष सुधा राठौर ,किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य उपेंद्र सिंह ,रज्जन भदौरिया, नीरज शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे। वही सोनी मंडल की बैठक जेल सिंह नरवरिया की अध्यक्षता में समुदायिक भवन सोनी में आयोजित की गई।


COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक