2023 विधानसभा 24 लोकसभा के लिए कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूती प्रदान करें : जय प्रकाश राजौरिया

  • Dec 02, 2022
  • Pankaj Tripathi State Head (M.P)

news_image


पुष्पांजली टुडे न्यूज



1480 पोलिंग बूथों पर मतदाता सूचियों मैं वोटरों के नाम जुड़वाने के लिए अपनी अहम भूमिका निभाएं देवेंद्र सिंह नरवरिया



मधुबन होटल में जिला संगठन प्रभारी श्री राजौरिया व पार्टी जिला अध्यक्ष श्री नरवरिया ने जिला प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए



भिण्ड । भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जिला संगठन प्रभारी जय प्रकाश राजौरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है यहाँ व्यक्ति नहीं विचार भाव से काम करते हैं जिनका परिश्रम, पराकाष्ठा, ईमानदारी, समर्पित भाव से ही आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है मिशन 2023 विधानसभा और 2024 लोकसभा का चुनाव मोड पर खड़ा है जिसके लिए हम सभी 26 मंडलों के पोलिंग बूथों को मजबूती प्रदान कर भाजपा की सरकार बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाए यह कार्य जब होगा जब हम नीचे स्तर तक अपने संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे यह बात उन्होंने भिंड शहर के होटल मधुबन में जिला नेतृत्व से नियुक्त किए गए मंडल की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किए जिसकी अध्यक्षता पार्टी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने की संचालन जिला महामंत्री धीर सिंह भदौरिया आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह भदौरिया द्वारा किया गया।


जिला संगठन प्रभारी श्री राजौरिया ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विकास जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक पोलिंग बूथों पर सुनामी में बदलने का काम करें पार्टी कार्यकर्ता ताकि हर गरीब मजदूर और किसानों को योजना का लाभ लेकर आत्मनिर्भर विकास की मुख्यधारा से जोडा जा सकें।


भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने जिले के मंडल प्रभारियों को आवश्यक निर्देशित करते हुए कहा कि जो आपको जिले से 10 बिंदुओं के आधार पर फॉरवर्ड दिया गया है जिसके आधार पर हम पोलिंग बूथ पर जाकर जिसे भरे और ताकि संगठन का काम गति प्रदान कर पोलिंग बूथ को मजबूत बनाया जा सके जिले के सभी 26 मंडलों में मंडल अध्यक्ष इसी संगठन की रचना को लेकर काम करेंगे।


संगठन कार्य की रचना को लेकर मोर्चा और प्रकोष्ठ की होगी बैठक


जिला में प्रभारियों की मधुबन होटल में आयोजित बैठक में संगठनात्मक रचना के कार्यक्रमों को लेकर 10 दिसंबर को जिले के सभी 26 मंडलों में एक साथ बैठकें आयोजित की जाएगी । और वही 5 और 6 दिसंबर को मोर्चा की जिला मुख्यालय पर बैठकें आयोजित करने का निर्णय लिया गया है जिसमें किसान मोर्चा की बैठक 5 दिसंबर को पीपरी मंडल के ग्राम पंचायत दीनपुरा में आयोजित की जाएगी महिला मोर्चा की बैठक समय दोपहर 2:00 बजे जिला अस्पताल के सामने सम्राट होटल में आयोजित होगी इसी प्रकार पिछड़ा वर्ग मोर्चा अनुसूचित जाति मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक निर्धारित तारीखों में होगी जिसमें जिले के संगठन प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया एवं जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया तथा जिला संगठन के मंडल प्रभारी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।


जिला प्रभारियों की बैठक में अनिल कटारे, राजकुमारी जैन, उपेंद्र शर्मा, डॉ तरुण शर्मा, उपेंद्र राजौरिया, राधा कृष्ण शर्मा, पिंकी शर्मा, राजेश कौरव, अनिल सिंह कुशवाह, आभा जैन, विजय दैपुरिया, शिवराज सिंह यादव, विक्रांत सिंह कुशवाह एडवोकेट, मनोज शास्त्री, अस्फाक खान, प्रमुख रूप से उपस्थित थे।



news_image

COMMENTS