कलेक्टर ने शहर स्थित आगंनबाडी केन्द्र एवं स्वसहायता समूह का किया निरीक्षण

  • Dec 03, 2022
  • Pankaj Tripathi State Head (M.P)

news_image


पुष्पांजली टुडे न्यूज 


भिण्ड । कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने बीटीआई रोड स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र वार्ड क्रमांक 11/5 एवं भीमनगर स्थित आदर्श आंगनवाडी केन्द्र वार्ड क्रमांक 5/2 का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास अधिकारी  अब्दुल गफ्फार, परियोजना अधिकारी श्रीमती मनीषा मिश्रा, श्रीमती साधना चौधरी पर्वेक्षक, श्रीमती वीणा मिश्रा प्रभारी परियोजना अधिकारी उपस्थित रहीं।

कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ से चर्चा कर आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों को दिए जाने वाले नाश्ता एवं भोजन तथा शिक्षा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को दिए जाने वाले भोजन को चखकर गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने नाश्ता एवं भोजन के मेनू के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों से बातचीत कर उनका हालचाल पूछा उन्होंने बच्चों को कविता सुनाने को कहा। कलेक्टर के कहने पर नन्हे बच्चों ने निर्भीक होकर कविता सुनायी, साथ ही कुछ बच्चों ने गिनती एवं एबीसीडी भी सुनाई। उन्होंने बच्चों की कविता पाठ पर प्रसन्नता व्यक्त की एवं उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्र में उपस्थित बच्चों से आत्मीय बात-चीत की। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपस्थित बच्चों की माताओं से उनको दिए जाने वाले नाश्ता एवं भोजन की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। बच्चों की माताओं ने भी आंगनवाड़ी केन्द्र पर मिलने वाले पौष्टिक आहार के लिए अपनी संतुष्टि जाहिर की।

कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने कुपोषित बच्चों के संबंध में जानकारी ली एवं बच्चों का वजन, ऊंचाई आदि की जांच समय-समय पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों को दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी परखी। उन्होंने केन्द्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए कहा कि बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से सेम एवं मेम बच्चों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों को दिए जाने वाले आयरन सीरप के संबंध में जानकारी ली। बच्चों की संख्या, तीन से छः साल के कितने बच्चे हैं, रेगुलर वेस पर कितने बच्चे आ रहे हैं के संबंध में जानकारी ली।

कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने 10 आंगनवाड़ी केंद्रों को भोजन वितरण करने वाले भोलेशंकर स्वसहायता समूह किचिन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने समूह सदस्यों से चर्चा कर भोजन की गुणवत्ता एवं अन्य सामग्री के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पूछा की समूह द्वारा कितने आंगनवाड़ी केंद्रों पर एवं कितने बच्चों के लिए भोजन जाता है। उन्होंने प्रतिदिन के मेनू के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने समूह सदस्यों से मेनू अनुसार आज बनाए गए भोजन के संबंध में जानकारी ली। जिस पर समूह सदस्यों द्वारा बताया गया कि आज सांभर, चावल हलवा बनाया गया है। कलेक्टर ने बनाए गए भोजन की गुणवत्ता को परखा और भोजन की गुणवत्ता में सुधार करने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के खाने में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये। गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने जिला मुख्यालय स्थित महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पंजीयन रजिस्टर, काउंसलिंग रजिस्टर का परीक्षण किया। उन्होंने किचन कक्ष, काउंसलर कक्ष एवं सीसीटीवी रूम का भी अवलोकन किया।

news_image
news_image
news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक