युवा महोत्सव झूमर के दूसरे दिन विश्वविद्यालय परिसर लोक नृत्य नाटकों से रहा गुलजार

  • Dec 04, 2022
  • Arimardan Singh Bhadoriya Reporter

news_image

युवा महोत्सव झूमर के दूसरे दिन विश्वविद्यालय परिसर लोक नृत्य नाटकों  से रहा गुलजार

क्ले मॉडलिंग ,पेटिंग , रंगोली, मेहन्दी  की हुई प्रतियोगिता।

हजारीबाग रिपोर्टर बिजय चौधरी

हज़ारीबाग पुष्पांजली टुडे:- विनोबा भावे यूनिवर्सिटी में चल रहे हैं तीन दिवसीय महोत्सव  के दूसरे दिन  विश्वविद्यालय परिसर मे  छात्र छात्राए    पुरे उमंग मे दिखे।
विवेकानंद सभागार मे लोक गीत का सिलसिला चलता रहा ।साथ ही विभिन्न कालेजो के द्वारा प्रस्तुत नाटक ने सबका दिल जीत लिया। विवेकानंद सभागार तालियो से गुंज उठा।  दुसरे दिन 15 तरह की  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।सबसे पहले सुबह 10 बजे से क्ले मॉडलिंग मे छात्रो को झारखंड के स्वतंत्रता सेनानी के उपर क्ले मॉडलिंग करना था ।जिसमे 10 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
वही  पेटिंग  प्रतियोगिता मे  छात्रों को टेक्निकल वर्कर को पेंटिंग में दर्शाना था। जिसमे 15 कालेज के छात्रो ने भाग लिया।
मेहन्दी का विषय ब्राइडल मेहंदी था।जिसमे अपने साथी के हाथ पर मेहन्दी लगाना था। रंगोली मे प्रतिभागियों को त्योहारों से संबंधित रंगोली को बनाना था अधिकतर छात्र दिवाली ओणम पर्व जैसे रंगोली बना रहे थे।
ईसके आलावा मुख्य पंडाल में लंच होने के बाद क्लासिकल डांस ग्रुप, सोंग वेस्टर्न,
वेस्टर्न वोकल सोलो एवं क्विज  प्रतियोगिता का फाइनल आयोजित हुआ ।

इसके अलावा विज्ञान भवन स्थित आर्यभट्ट सभागार में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
वाद विवाद प्रतियोगिता का शीर्षक नई शिक्षा नीति 2020 में शिक्षा संस्कृति के विपक्ष या पक्ष में छात्रों को वाद विवाद करना था
वाद विवाद प्रतियोगिता में कुल 18 कॉलेजों ने भाग लिया इस वाद विवाद में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के ऊपर छात्रों ने अपने विचार रखे वाद विवाद प्रतियोगिता के जज के रूप में डॉक्टर मार्गट लाकड़ा और डॉक्टर यमुना प्रसाद डा अजय शर्मा जज के रूप में उपस्थित थे.
वही एलोकेशन मैं छात्रों को भारत लोकतंत्र की जननी है इस विषय पर भाषण देना था।
#BVU

news_image

COMMENTS