कांग्रेस ने डॉ भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया

  • Dec 06, 2022
  • Pankaj Tripathi State Head (M.P)

news_image


 पुष्पांजली टुडे  न्यूज        


भिण्ड ।  संविधान के रचयिता भारत रतन डॉ भीमराव अंबेडकर के 67वें परिनिर्वाण दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मान सिंह कुशवाहा ,मेहगांव विधानसभा के खेरिया तौर ग्राम में परिनिर्माण दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा एव विचार संगोष्ठी सम्मलित हुए तथा डॉ भीमराव अंबेडकरजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । श्री कुशवाहा के साथ कार्यक्रम में रणजीत सिंह गुर्जर,अमित दातरे,संदीप मिश्रा,जितेंद्र सिंह नरवरिया उर्फ गुड्डू,अन्य कांग्रेस पदाधिकारी भी मौजूद रहे । कार्यक्रम में सैकडो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।श्री कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा हर मामले में बाबा साहब ने बेहतरीन संविधान देकर भारत का नाम विश्व में रोशन किया है। वह अनमोल है। देश उनका सदा आभारी रहेगा। बाबा साहब ने सभी धर्म,वर्ग लोगो के लिए समानता से कार्य किया।सविधान में सभी लोगो के लिए न्याय व्यवस्था है, हर साल 6 दिसंबर को डॉ बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि और सम्मान देने के लिए उनकी पुण्यतिथि पर महापरिनिर्वाण दिवस मनाया जाता है। डॉक्टर भीमराव रामजी अम्बेडकर, जिन्हें हम सब डॉक्टर बाबासाहेब अम्बेडकर के नाम से भी जानते हैं। डॉ. भीमराव अम्बेडकर को संविधान का जनक कहा जाता है इसीक्रम में सभी अथितियो ने कार्यक्रम अपने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में आभार व्यक्त शुभम आजाद ने किया।

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक