*कांग्रेस की भारत जोड़ो नहीं, फंड बटोरो यात्रा - बृजमोहन* 0 छत्तीगढ़ की जनता को लूट रहा है फंड मैनेजर ब्यूरो चीफ छत्तीसगढ अश्वनी अवस्थी

  • Sep 17, 2022
  • Ashwani Awasthi Pushpanjali Today

news_image

*कांग्रेस की भारत जोड़ो नहीं, फंड बटोरो यात्रा - बृजमोहन*

0 छत्तीगढ़ की जनता को लूट रहा है फंड मैनेजर 

ब्यूरो चीफ छत्तीसगढ अश्वनी अवस्थी

रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्वमंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के एटीएम से भरपूर पैसा पहुंचने के बावजूद कांग्रेस कंपनी की धन लिप्सा अधूरी रह गई है जो अब कांग्रेस केरल में कथित भारत जोड़ो यात्रा के लिए गरीब सब्जी वालों तक से अवैध वसूली कर रही है। अभी तो केरल से खुलासे की शुरुआत हुई है। कांग्रेस की लूटमार देश भर में  चल रही है।

   उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा लूट मची है। कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ में कोल, रेत, गिट्टी, सीमेंट, खाद, शराब में जनता को लूट रही है। कोरोना काल में गरीबों के लिए केंद्र की मोदी सरकार द्वारा भेजे गए चावल से हिस्सा निकालकर लगातार अपने आकाओं का पेट भर रही है। ये कांग्रेस गरीबों का राशन ही नहीं, उनके आवास तक खा गई। केंद्र की हर योजना में भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी कर अपने खास परिवार का खजाना भर रही है। 


भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्वमंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़, कांग्रेस का एटीएम और कांग्रेस तथा उसके मित्रों के बिकाऊ घोड़ों का चारागाह बना दिया गया है। हर तरह के माफिया पैदा कर राज्य को लूटा जा रहा है। भूपेश बघेल की सरकार ने छत्तीसगढ़ को कंगाली की स्थिति में ला दिया है और लूट का माल अपने मालिकों को पहुंचा रहे हैं। देश में जहां भी चुनाव होते हैं, वहां कांग्रेस के लिए फंडिंग करने छत्तीसगढ़ की जनता का खून चूसने का ठेका भूपेश बघेल ने ले रखा है।


भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्वमंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह कांग्रेस की भारत जोड़ो नहीं, फंड बटोरो यात्रा है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस वसूली यात्रा पर निकल पड़ी है। यह यात्रा जहां जहां जायेगी, वहां वहां  छोटे छोटे कारोबारियों से वसूली की जायेगी। नेशनल हेराल्ड की हजारों करोड़ की संपत्ति हड़प लेने के बाद भी कांग्रेस के मालिक तृप्त नहीं हुए। पचास साल तक देश को लूटते रहने वाले अब भी गरीब जनता को लूट रहे हैं।



COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक