सपा की जीत से सपाइयों में उत्साह : नीरज यादव

  • Dec 09, 2022
  • Pankaj Tripathi State Head (M.P)

news_image

पुष्पांजली टुडे न्यूज


मैनपुरी ने दिया सन्देश देश बचायेंगे  चाचा शिवपाल और भतीजे अखिलेश       

भिण्ड । उपचुनाव मैनपुरी श्रीमती डिंपल यादव को मिली ऐतिहासिक जीत व सपा और आरएलडी समर्थित खतौली विधान सभा में मिली जीत के साथ आम चुनाव गुजरात में 1 सीट सपा ने भी हासिल की ,इस जीत पर  भिण्ड में भी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में उत्साह था। 

 समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष नीरज यादव ने कहा कि, यह जीत गरीब, मजदूरों ,मजलूम, किसान,वेरोजगार नौजवान ,पीड़ित महिलाओं और शोषितों की है, जिस तरह से उत्तर प्रदेश में ,अन्याय जिस चरम पर था, उसके खिलाफ जनता का आक्रोश था,  समाजवादी पार्टी के साथ आज किसान नौजवान हर वर्ग साथ खड़ा है ,इस अलोकतांत्रिक व्यवस्था को रोकते हुए बीजेपी के अन्याय और अत्याचार को रोकने का कार्य आम कार्यकर्ताओं ने किया है,यह जीत आम कार्यकर्ताओं की जीत है ,नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि हैं, मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी का एक मजबूत संगठन हम सब लोग मिलकर बना रहे हैं,हमें पूरा भरोसा है कि भिण्ड जिले में भी हम एक अच्छा मजबूत संगठन खड़ा करेंगे, पार्टी से प्रतिदिन नए-नए लोग पार्टी की नीतियों सिद्धांतों से प्रभावित होकर नेताजी व राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश सिंह यादव के द्वारा किए गए जनहित के  कार्यों  से प्रभावित होकर निरंतर नए लोग पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं,  लोग सपा के साथ आ रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा में हुई ऐतिहासिक जीत नेताजी स्व. मुलायम सिंह यादव के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है।                           

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक