पॉलिथीन पर्यावरण के लिए अभिशाप है इसे मिटाना हमारी जिम्मेदारी- कलेक्टर

  • Dec 10, 2022
  • Pankaj Tripathi State Head (M.P)

news_image

पुष्पांजली टुडे न्यूज


शहर को न करें मैला, उपयोग में लाएं थैला, अबकी बार पॉलीथिन पर प्रहार


पॉलीथिन मुक्त दतिया अभियान का द्वितीय चरण का हुआ शुभारंभ


दतिया ।  पॉलीथिन पर्यावरण के लिए एक बहुत बड़ा अभिशाप है इसे जिम्मेदारी पूर्वक मिटाना हमारा कर्तव्य है। भारत सरकार द्वारा पॉलीथिन का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित है, इसका उपयोग पूर्णतः गैरकानूनी है। लेकिन फिर भी हमारे दतिया शहर में पॉलीथिन का भरपूर उपयोग हो रहा है। यह बात दतिया कलेक्टर संजय कुमार ने शनिवार को सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर भरतगढ़ में समाजसेवी डॉ राजू त्यागी द्वारा आयोजित पॉलीथिन मुक्त दतिया अभियान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि 72 माइक्रोन से ऊपर बनी पॉलीथिन का उपयोग तो किया जा सकता है क्योकिं वह दोबारा रिसाइकिल हो सकती है परंतु 72 माइक्रोन से कम निर्मित पॉलीथिन का उपयोग वर्जित है क्योंकि यह सैकड़ों वर्षों तक नष्ट नहीं होती और न ही दोबारा रिसाइकिल हो सकती है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से पॉलिथीन के स्थान पर कपड़े के थैले के उपयोग की अपील की। उन्होंने डॉ राजू त्यागी द्वारा चलाये जा रहे पॉलीथिन मुक्त दतिया अभियान की भूरी-भूरी प्रंशसा की। 

           कलेक्टर श्री कुमार ने अपने उद्बोधन के दौरान कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के भैया-बहनों को उनके कॅरियर से सम्बंधित प्रश्नों के उत्तर दिए, उनके मन मे उठ रहीं जिज्ञासाओं को शांत किया तथा उन्हें मार्गदर्शित किया। 

    कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पालिका सीएमओ एके दुबे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका द्वारा भी कपड़े के थैले बनवाये जा रहे हैं उन्हें आम जनता को वितरित करेंगे और उनसे अपील करेंगे कि पॉलीथिन के स्थान पर थैले को उपयोग में लाएं। बता दें कि लगभग 2 वर्ष पूर्व पॉलीथिन मुक्त दतिया अभियान की शुरुआत शहर के समाजसेवी डॉ राजू त्यागी ने की थी उनका यह अभियान सफल भी हुआ था, शहर में पॉलीथिन का उपयोग लगभग समाप्त हो चुका था लेकिन समय बीतने पर शहर में पॉलीथिन का उपयोग पुनः प्रारंभ हो गया इसिलए पुनः इस अभियान का द्वितीय चरण प्रारम्भ किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान डॉ त्यागी ने उपस्थित भैया-बहनों को कपड़े के थैले वितरित किये। 

                   कार्यक्रम का शुभारंभ अथितियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन कर तथा छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना कर किया गया। कार्यक्रम में आभार व्यक्त विद्यालय के प्राचार्य अबधेश त्यागी तथा संचालन आचार्य कपिल तांबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका स्वच्छ्ता निरीक्षक अनुपम पाठक, आचार्य ब्रह्मानंद श्रीवास्तव सहित आचार्यगण, दीदियां तथा भैया-बहनें उपस्थित रही।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक