युवाओं को रोजगार, उन्नत व उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुबिधाओं के लिए चाँचौडा को जिला बनाना आवश्यक, विधायक लक्ष्मण सिंह

  • Dec 11, 2022
  • Pratish Agrwal Guna

news_image

युवाओं को रोजगार, उन्नत व उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुबिधाओं के लिए चाँचौडा को जिला बनाना आवश्यक, विधायक लक्ष्मण सिंह


रिपोर्टर-प्रतीश अग्रवाल

पुष्पांजलि टुडे 


"हम समर्थन करते है चाँचौडा जिला बनना चाहिए" , तत्कालीन विपक्ष के नेता पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान


हर वर्ग की भागीदारी, चाँचौडा को जिला बनाने की तैयारी


चाँचौडा/बीनागंज/कुंभराज/ मधुसूदनगढ़ :- 


         चाँचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के समय से ही चाचौड़ा को जिला बनाने के लिए प्रयासरत रहे हैं चाहे भले ही उन्होंने उनके बड़े भाई दिग्विजय सिंह के बंगले पर क्षेत्रीय जनता के कर धरना दिया हो या मीडिया के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद की है। हर प्रकार से चाचौड़ा को जिला घोषित करवाने के लिए तत्परता दिखाई है। श्री सिंह के प्रयास से कमलनाथ सरकार ने चाचौड़ा को जिला बनाने हेतु प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर लगा दी थी लेकिन समय की नजाकत समझो या दलबदलूओं का कारनामा कमलनाथ सरकार धराशाई हो गई लेकिन चाचौड़ा जिला बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लग चुकी थी। तत्कालीन विपक्ष के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मीडिया के समक्ष कहा था "हम समर्थन करते है चाँचौडा जिला बनना चाहिए"। विगत वर्षों मे अपने कार्यकाल के दोरान से प्रयासरत क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मण सिंह अपने प्रण पर अटल रहे है और चाचौड़ा को जिला बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है। इसी तारतम्य में विधानसभा क्षेत्र के तीनों ब्लॉकों में पदयात्रा है करने का कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है जिसमें 16 दिसंबर को ग्राम बारोद से मधुसूदनगढ़ की पदयात्रा करने उपरांत आम सभा का आयोजन रखा गया है। 17 दिसंबर को ग्राम केकड़या से राजीव गांधी चौराहा कुंभराज तक पदयात्रा एवं जनसभा का आयोजन रखा गया है। 18 दिसंबर को सुप्रसिद्ध बाघ बागेश्वर धाम चाचौड़ा मंदिर से प्रारंभ होकर पदयात्रा राजीव गांधी चौराहा बस स्टैंड बीनागंज मे जनसभा को क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मण सिंह जी द्वारा संबोधित किए जाने उपरांत समापन्न करना सुनिश्चित किया गया है। तीनो स्थानों की पदयात्रा में जनसंवाद सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं जन समुदाय से चाचौड़ा जिला बनाने के लिए समर्थन सहयोग की अपील की जायेगी। चाचौड़ा को जिला बनाने के लिए प्रत्येक वर्ग समर्पित भाव से क्षेत्रीय विधायक के साथ है जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण जनता पूर्व में भोपाल जाकर कमलनाथ जी से मिलकर दे चुकी है।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक