देश एवं प्रदेश में विकास के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प । पूर्व विधायक मदन राठौड़

  • Dec 13, 2022
  • Nenaram Sirvi Bureau Chief Pali Raj.

news_image

देश एवं प्रदेश में भाजपा ही विकास के लिए एकमात्र विकल्प है ।पूर्व विधायक राठौड़




पुष्पांजलि टुडे। पाली राजस्थान


 पाली राजस्थान। जैतारण विधानसभा के कालब कला एवम पचानपुरा में भाजपा की जन आक्रोश यात्रा को संबोधित करते हुए पूर्व सरकारी उप मुख्य सचेतक एवम सुमेरपुर के पूर्व मदन राठौड़ ने 

राजस्थान प्रदेश की बदहाल स्थिति, बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को लेकर जनता में भारी गुस्सा और आक्रोश है। अब पूरे प्रदेश की जनता जन आक्रोश यात्रा के साथ जुड़कर कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुकी है। राठौड़ ने कहा कि देश सहित राजस्थान प्रदेश में विकास के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प हैं।

राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के नेताओ ने जनता से झूठे वादे करके सरकार बनाई थी, अब सरकार का झूठ सामने आ गया है। कांग्रेस के कुशासन से जनता त्रस्त है। पूरे राजस्थान भर में मिल रहे जन आक्रोश यात्रा के अपार समर्थन से यह स्पष्ट हो गया है कि राजस्थान की जनता सत्ता परिवर्तन की मांग कर रही है । गुजरात की तर्ज पर ही आने वाले समय में राजस्थान में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है, कमल का फूल खिलने जा रहा है सुशासन के स्वागत के लिए राजस्थान की जनता बेसब्री से इंतजार कर रही है। 

राठौड़ ने कहा कि राजस्थान की नकारा कुशासन देने वाली कांग्रेस सरकार के विरुद्ध यह रथ पूरे क्षेत्र में घूम कर सरकार की विफलताओं और 4 साल के काले कारनामों को उजागर कर रहा है।

इस अवसर पर जैतारण विधायक अविनाश गहलोत, रायपुर प्रधान कमला चौहान, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष। दिग्विजय सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कुमावत, महेंद्र मेघवंशी, जिला परिषद सदस्य रतन सिंह, मंडल अध्यक्ष मोहनसिंह कमांडो सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक