त्रिदेव यात्रा मधुसुदनगढ़ क्षेत्र में पहुंची चौथे दिन चाचौड़ा विधानसभा के एक दर्जन गांवो में दौरा कर ममता रघुवीर सिंह मीना ने सुनी समस्या,

  • Dec 14, 2022
  • Pratish Agrwal Guna

news_image

त्रिदेव यात्रा मधुसूदनगढ़ क्षेत्र में पहुंची,


 चौथे दिन चांचौड़ा विधानसभा के एक दर्जन गांवों में दौरा कर ममता रघुवीरसिंह मीना ने सुनी समस्या,


मिला अमनों का प्यार और बुजुर्गों का दुलार- आशीर्वाद, जगह-जगह हुआ स्वागत 


रिपोर्टर- प्रतिश अग्रवाल पुष्पांजलि टुडे 



मधुसुदनगढ़ - जिले की चांचौड़ा-बीनागंज विधानसभा से भाजपा की पूर्व विधायक ममता मीना त्रिदेव यात्रा के चौथे दिन बुधवार को मधुसूदनगढ़ क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में पहुंचीं।


 उनके साथ उनके पति रघुवीरसिंह मीना रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सहित उनके समर्थक बड़ी संख्या में उनके साथ मौजूद रहे। 


पूर्व विधायक ममता मीना की यह यात्रा सम्पूर्ण चांचौड़ा विधानसभा क्षेत्र में क्रमबद्ध पहुंचेगी और क्षेत्र की समस्याओं को जानने के साथ ही आमजन से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुनेंगी। 


‘त्रिदेव यात्रा’ के तहत पूर्व विधायक चांचौड़ा श्रीमती ममता रघुवीरसिंह मीना ने चौथे दिन बांसखेड़ी, दुर्गपुरा, बरखेड़ीराम, शाहपुर, कादीखेड़ा, राजपुरा, तेजाखेड़ी, रघुनाथपुरा, नसीरपुर, खैराड़, बनियाटोड़ी का दौरा किया। 


इस दौरान उन्हें अपनों का प्यार और बड़े-बुजुर्गों का दुलार मिला। वहीं उनके समर्थकों ने भी गांव-गांव में जगह-जगह आत्मीय स्वागत किया।


 ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर निकलीं श्रीमती ममता रघुवीरसिंह मीना को गांवों में घर-घर पाकर काफी खुश नजर आए।


 स्वागत के क्रम में महिलाओं ने भी भरपूर सम्मान दिया, किसी ने गले लगाया तो छोटों ने दीदी के पैर दूकर आशीर्वाद लिया। अपने दौरे के दौरान चांचौड़ा विधानसभा क्षेत्र में लोगों के घर पहुंचीं और उनकी समस्याओं को जाना।


 आमजनों की समस्याओं को सुनने के साथ ही उनको हल करने का प्रयास भी किया।


 उल्लेखनीय है कि वह हमेशा अपने क्षेत्र की जनता से गहरा लगाव रखती हैं, वह समय-समय पर गांवों में दौरे पर भी पहुंचती है।


 फिलहाल पंचायत चुनाव में ममता रघुवीरसिंह मीना की इतिहासिक जीत के बाद इसलिए वह जनता से मिलने और क्षेत्र सहित उनकी समस्याओं को जानने के लिए त्रिदेव यात्रा पर निकली हैं। 


इस मौके पर यात्रा में उनके साथ मंडल के अध्यक्ष जगमोहन धाकड़, युवा मोर्चा अध्यक्ष मोनू यादव, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष राजेश मीना, जगदीश सेलर, सरपंच अभिमन्यु गुर्जर, पूर्व सरपंच धीरज सिंह यादव, राकेश यादव, रामबाबू प्रजापति सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

COMMENTS