संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर स्वास्थ्य विभाग गोहद के संविदा कर्मचारी हड़ताल पर

  • Dec 16, 2022
  • Pushpanjali Today

news_image

गोहद, संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ म.प्र. के आह्वान पर स्वास्थ्य विभाग गोहद के समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारी गौरव बाथम ने जानकारी देते हुए बताया कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की लंबित 2 सूत्रीय मांगों 1. नियमितीकरण एवं 5 जून 2018 की नीति लागू किये जाने एवं निष्काषित कर्मचारियों एवम आउटसोर्स कर्मचारियों को पुनः एनएचएम में वापस लेने की मांगों को लेकर गोहद के समस्त संविदा स्वास्थ्य अधिकारी/कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। अनिश्चितकालीन हड़ताल के प्रथम दिवस ब्लॉक के कर्मचारियों द्वारा खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान वीरेंद्र अटल, संजय शाक्य, रमाकांत मिश्रा, लेखा श्रीवास्तव, प्रदीप शर्मा, रमा शर्मा, प्रीतम सिंह, दुर्गा प्रसाद सोनी, विकास, शैलेन्द्र सिंह, रविन्द्र सिंह, भीमा ज्योति, ज्योति गौरव, निर्मला चौहान, देवकी, संजू पोरसिया, सीमा सिंह, अनीता कांकर, सतेंद्र सिंह, संजय आदि कर्मचारी उपस्तिथ रहे

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक