*दमोह शहर कि बेटी कोमल अग्रवाल ने मध्यप्रदेश में पाया तीसरा स्थान*

  • Dec 16, 2022
  • Reetesh Kumar Awasthi Damoh

news_image

रिपोर्ट -रीतेश अवस्थी



दमोह। मध्य प्रदेश अग्रवाल महासभा भोपाल द्वारा राज्य स्तर पर महिलाओं की रंगोली प्रतियोगिता रखी गई, इसमें रंगोली बनाते हुए वीडियो बनाना था इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों से 40 महिलाओ ने भाग लिया। वही दमोह से इस प्रतियोगिता में महिला महासभा कि सक्रिय सदस्य कोमल अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर समाज एवं शहर का नाम रोशन किया ।

 मध्य प्रदेश महिला महासभा की महामंत्री श्रीमती रमा अग्रवाल ने कोमल को उनकी सफलता के लिए बहुत-बहुत शुभकामनायें दी।

इस अवसर पर महिला महासभा दमोह के सभी पदाधिकारी एवं संभागीय उपाध्यक्ष के अलावा

 रितु जिलाध्यक्ष,तारामणि जिला महमंत्री, संगीता उपाध्यक्ष,किरण सुरेखा जिला उपाध्यक्ष, सुषमा उप मंत्री,अंजली सचिव, डा.आभा सहसचिव,वंदना मीडिया प्रभारी, निशा, सुमन,मंजू, रुपा, नीरू, रशिमी, अंजना,रानू ने कोमल को बधाई देते हुए महासभा का नाम रोशन करने पर उनकी सराहना की।

news_image
news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक