मधुसुदनगढ़ मंडल में भाजपा की बैठक का हुआ आयोजन

  • Dec 21, 2022
  • Pratish Agrwal Guna

news_image

रिपोर्टर -प्रतिश अग्रवाल

पुष्पांजलि टुडे


मधुसूदनगढ़

आज भारतीय जनता पार्टी की कामकाजी बैठक आगामी दिनों मे प्रदेश से जारी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर आयोजित की गई। जिसमें जिला के मंत्री एवं मंडल के प्रभारी डॉ हर ज्ञान सिंह गुर्जर ने बैठक की अध्यक्षता की। डॉ हरज्ञान सिंह गुर्जर ने शक्ति केंद्र ,बूथ केंद्र ,मंडल स्तर पर पार्टी द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा विस्तार पूर्वक भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को समझाई। भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रम पर प्रभारियों की नियुक्तियां की गई। पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारीजी बाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में भव्य स्तर पर मनाये जाने हेतू रुप रेखा तय की गई। बैठक में कुंभराज से पधारे अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष दीपक खटीक और अनुसूचित जनजाति मंडल अध्यक्ष उधम सिंह भील मंडल अध्यक्ष जगमोहन धाकड, जिला महामंत्री महिला मोर्चा संगीता अग्रवाल ,नगर परिषद में उपाध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता कौशलेंद्र अग्रवाल, जिला मंत्री किसान मोर्चा सुनीत औदिच्य, मंडल महामंत्री मनोज अग्रवाल, किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष राजेश मीना, बलवीर यादव ,शिवराज जादौन, मोनू यादव, अभिमन्यु गुर्जर, गोलू सेलर ,अभिषेक चंदेल दीपेेश साहू आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

COMMENTS