भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पाली जिले के दौरे पर

  • Dec 23, 2022
  • Nenaram Sirvi Bureau Chief Pali Raj.

news_image

- भाजपा महिला मोर्चा, पाली।

पाली। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष अल्का मूंदड़ा शुक्रवार को पाली प्रवास पर रही।इस दौरान उन्होंने महिला मोर्चा की पाली जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ ही सभी मंडल अध्यक्षों व महामंत्रियों को संबोधित करते हुए अधिकाधिक महिलाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने तथा संगठन की मजबूती के लिए उनकी भागीदारी को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। मूंदड़ा ने राज्य में  आगामी विधनसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को संगठित व सक्रिय होकर संगठन के विविध कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता के बीच पंहुचकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने  के साथ ही राज्य में सत्तारूढ कांग्रेस सरकार की विफलताओं को उजागर करने का आह्वान किया।प्रदेशाध्यक्ष ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए कहा कि इस समय माहौल कांग्रेस के खिलाफ बना हुआ हैं। आमजन राज्य सरकार से त्रस्त हैं। आगामी चुनाव में भाजपा के सता में आने की पूर्ण संभावना हैं,इसके लिए कार्यकर्ताओं को कमर कसकर तैयार रहने की जरूरत हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश चौधरी महामंत्री सुनील भंडारी, जिला कोषाध्यक्ष रामकिशोर साबू तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोहरकंवर ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अल्का मूंदड़ा का पाली पंहुचने पर जिलाध्यक्ष मनोहरकंवर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।इस मौके महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुमन सेन,महामंत्री भगवतीकंवर नाथावत, रेखा परिहार,कोषाध्यक्ष प्रमिला परमार, जिला मीडिया प्रभारी मनीषा राखेचा, दीपिका शर्मा, नीतू अमरनानी, भाग्यवती गहलोत, सरोज परमार, निर्मला भाटी, रजनी कुमावत ,सुशीला चौधरी, पुष्पा भाटी, इंदिरा कवर, पूनम तिवारी, लक्ष्मी सिसोदिया रेखा कंवर भाटी, विजयलक्ष्मी मंजू मिश्रा ,लक्ष्मी बंजारा, वीणा रावल ,पूर्णिमा चौधरी, लीलावती गुर्जर ,रश्मि त्रिवेदी ,रजनी कुमावत , बसंती कवर,निर्मला भाटीतथा मंडल  अध्यक्ष व महामंत्री , सुरेश जी चौधरी,महेश सोनी, मुकेश भंसाली,सहित कई महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी।

COMMENTS