जोधपुर

  • Dec 23, 2022
  • Nenaram Sirvi Bureau Chief Pali Raj.

news_image

जोधपुर में घंटाघर क्लॉक टावर से नाइट टूरिज्म की शुरुआत:अब रात 10 बजे तक निहार सकेंगे शहर, आज होगा उद्घाटन


जोधपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टूरिज्म डिपार्टमेंट के साथ नगर निगम भी प्रयास कर रहा है। जोधपुर आने वाला सैलानी नाइट स्टे जोधपुर में ही करें ताकि पर्यटन इंडस्ट्री को मुनाफा हो सके। इसलिए जोधपुर में नाइट टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है।


इसी तर्ज पर नगर निगम भी अब रात दस बजे तक घंटाघर स्थित क्लॉक टावर को नाइट टूरिज्म के लिए ओपन रखने की ठानी है। इससे रात दस बजे तक सैलानी क्लॉक टावर से शहर को निहार सकेंगे। इसके लिए क्लोक टावर में आकर्षक रोशनी से भी सजाया गया है।


आज उत्तर नगर निगम की महापौर कुंती परिहार शुभारंभ करेंगी। अब तक क्लॉक टावर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक खुलता था और शनिवार को बंद रहता अब हर दिन खुलेगा।


आज होगा विधिवत उद्घाटन


शहर में नाइट टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम उत्तर ने घंटाघर स्थित क्लॉक टावर में सेल्फी पाॅइंट व नाइट टूरिज्म की शुरुआत की है । अब रात्रि 10:00 बजे तक सैलानी घंटाघर के क्लॉक टावर को निहार सकेंगे। आज शुक्रवार को महापौर उत्तर कुंती परिहार इसका विधिवत रूप से उद्घाटन करेंगी।


आयुक्त उत्तर अतुल प्रकाश ने बताया कि जोधपुर शहर पर्यटकों की पहली पसंद रहा है और इन दिनों पर्यटन सीजन चल रहा है। शहर में काफी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी आ रहे हैं। शहर में नाइट टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए घंटाघर स्थित क्लोक टावर के टाइमिंग में परिवर्तन किया गया है, उन्होंने कहा कि अब तक घंटाघर का क्लॉक टावर सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुलता था और शनिवार को अवकाश रहता था।


दो शिफ्ट में खुलेगा


घंटाघर में नाइट टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए उपायुक्त अदिति पुरोहित द्वारा कार्य योजना तैयार किया गया, जिसके बाद अब यह क्लॉक टावर सप्ताह में सभी दिन सुबह 7:00 बजे से 2:00 बजे तक और दोपहर 3:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक खुला रहेगा। इसके अतिरिक्त नाइट टूरिज्म को देखते हुए क्लॉक टावर पर लाइटिंग से सजावट की गई है, वहीं ग्रीन एरिया भी डेवलप किया गया है।


निगम की बढ़ी आय


क्लॉक टावर को देखने के लिए देसी सैलानियों के लिए 25 रुपए और विदेशी सैलानियों के लिए 100 रूपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। पिछले एक सप्ताह में प्रयोग के तौर पर इसे प्रारंभ किया गया जिस दौरान पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।


पहले जहां प्रतिदिन 40 से 50 टूरिस्ट क्लॉक टावर देखने आते थे अब यह संख्या बढ़कर 100 से अधिक हो गई है, जिससे निगम उत्तर की आय भी बढ़ी है। इसके चलते इस नाइट टूरिज्म के पहल को स्थाई करने का निर्णय लिया गया है।

COMMENTS