पूर्व उप मुख्य सचेतक राठौड़ ने किया विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा

  • Dec 28, 2022
  • Nenaram Sirvi Bureau Chief Pali Raj.

news_image

पूर्व उप मुख्य सचेतक राठौड़ ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से की मुलाकात



पुष्पांजलि टुडे।  पाली राजस्थान



पाली ।पूर्व उप मुख्य सचेतक मदन राठौड़ ने सुमेरपुर  विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पूर्व मुख्य सचेतक एवं सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मदन राठौड़ लगातार ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए बूथ स्तर पर पदाधिकारियों से लगाकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजय प्राप्त करने को लेकर दिन रात प्रयास किया जा रहा है। राठौड़ ने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार हर क्षेत्र नाकाम साबित हो रही है जिसमें प्रतिदिन कई गंभीर मामले सामने आ रहे हैं। वर्तमान प्रदेश सरकार युवाओं का भविष्य खराब करने की सोच के साथ आगे बढ़ रही हैं। वर्तमान प्रदेश सरकार का अंत होने जा रहा है। राठौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक