अभाविप छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषणा संपन्न,गोहरापदर के रंजन बने गरियाबंद के जिला संयोजक

  • Jan 03, 2023
  • Lekhraj Chakradhari Gariyaband

news_image



गोहरापदर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 55 वाँ प्रदेश अधिवेशन 31 दिसम्बर से 2 जनवरी को प्रदेश की ऊर्जाधानी कोरबा में सम्पन हुईं जिसमें प्रदेश भर से हज़ारों की संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता शामिल हुए.अधिवेशन के अंतिम दिन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपने नए कार्यकारिणी की घोषणा क  जिसमें गोहरापदर के रंजन यादव गरियाबंद ज़िले के नए जिला संयोजक नियुक्त किए गये साथ ही देवभोग से अभिषेक यादव और छुरा से शुभम निषाद को प्रदेश के कार्यकारिणी में शामिल किया गया।

ज़िला संयोजक की ज़िम्मेदारी मिलेंगे के बाद रंजन यादव ने कहा की वह छात्रहित के लिए सदैव तत्पर रहेंगे एवं अभाविप संगठन को ज़िले में सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से और अधिक मजबूत करेंगे.साथ ही प्रत्येक विद्यार्थी  के समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे.

नवीन दायित्ववान छात्रनेताओ को बधाई देने वालो में अभाविप विभाग संयोजक अनंत सोनी,गोहरापदर नगर मंत्री क्षितिजनारायण तिवारी,देवभोग नगर मंत्री विवेक यादव,छुरा नगर मंत्री भूपेन्द्र सिन्हा,चितेश्वर निषाद के साथ अन्य अभाविप कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिक ने भी शुभकामनाएँ दीं।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक