त्रिदेव यात्रा में शामिल हुए पंचायत मंत्री, लोगो की समस्याएं सुनी

  • Jan 22, 2023
  • Pratish Agrwal Guna

news_image

गुना:-चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के चाचौड़ा-बीनागंज पहुंची त्रिदेव यात्रा में शनिवार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया भी शामिल हुऐ। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने पंचायत मंत्री सहित पूर्व विधायक ममता रघुवीरसिंह मीना का उत्साहपूर्वक स्वागत किया कार्यक्रम में चोपाल को संबोधित करते हुए पंचायत मंत्री श्री सिसौदिया ने कहा कि चाचौड़ा ओर बमोरी विधानसभा में विकास की कोई कमी नही आने दी जाएगी। वर्तमान में किसी भी विकास कार्य की आवश्यकता और किसी भी तरह की परेशानी हो तो क्षेत्रवासी तत्काल हमारी बहन ममता रघुवीरसिंह मीना से संपर्क करें। इसी उद्देश्य से वह पिछले करीब डेढ़ साल से चाचौड़ा विधानसभा में घर- घर और गांव- गांव पहुच रही है। उन्हें क्षेत्र में चिंता है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी समस्या से परेशान ना हों। त्रिदेव यात्रा के तहत पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया, पूर्व विधायक ममता मीना, रघुवीर सिंह मीना, एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

COMMENTS