रामेश्वर धाम पर 24 घंटे तक निरंतर रामधुन का हुआ आयोजन

  • Jan 23, 2023
  • Pratish Agrwal Guna

news_image

मधुसुदनगढ़ -: नगर के समीपस्थ लटेरी रोड पर प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री रामेश्वर धाम में रविवार को 24 घंटे के लिए निरंतर रामधुन का आयोजन संपन्न हुआ उक्त आयोजन चंदेरी ग्राम पंचायत के सरपंच भगवान सिंह लोधा एवं श्री रामेश्वर धाम समिती द्वार आयोजित किया गया था। जिसमें भगवान शिव और हनुमान जी का विशेष श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर बडी संख्या में धर्माबलंबियो ने पहुंचकर रामधुन संकीर्तन का आनंद लिया। साथ ही आसपास के संकीर्तन मंडलियों के कलाकारों ने भी रामधुन की निरंतरता के लिए संकीर्तन किया। रामधुन के समय उक्त धार्मिक स्थल पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसादी प्राप्त की।

COMMENTS